एनआईटी में 1500 छात्र और 600 सीआरपीएफ जवानों की तैनाती!
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (एनआईटी) में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। 31 मार्च को कश्मीरी और गैर-कश्मीरी छात्रों के बीच तनाव के बाद से स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं है।

इंग्लिश डेली टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस विवाद के बाद कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत इंस्टीट्यूट में सीआरपीएफ के 600 जवान तैनात कर दिए गए हैं।
क्यों और कैसे शुरू हुआ एनआईटी में सारा विवाद
इंस्टीट्यूट में कुल छात्रों की संख्या 1500 है और ऐसे में आधे से कुछ ही कम जवानों की तैनाती अपने आप में बड़ी खबर है।
बताया जा रहा है कि कैंपस से जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गायब हैं और इसकी वजह पिछले दिनों छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को बताया जा रहा है।
एनआईटी में छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी
जम्मू कश्मीर पुलिस पर गैर कश्मीरी छात्रों को बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। एनआईटी में 600 जवानों की तैनाती ने इसे सबसे ज्यादा सुरक्षा वाला कैंपस बना डाला है।
गुरुवार को इंस्टीट्यूट की कुछ छात्राओं ने दावा किया था कि इंस्टीट्यूट में कश्मीरी छात्र उन्हें रेप करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कुछ गैर कश्मीरी छात्रों का कहना था कि हॉस्टल का सारा सामान खत्म हो गया है और उन्हें बाहर निकलने पर धमकी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications