मेटल डिटेक्‍टरों के नुकसान की वजह आम जनता!

kejiwal mumbai
मुंबई। आप पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल बुधवार को मायानगरी मुंबई प‍हुंचे। ऑटो और लोकल के सफर के साथ केजरीवाल के महाराष्‍ट्र दौरे का आगाज हो गया। केजरीवाल के मुंबई दौरे के दौरान पार्टी के समर्थकों ने जिस तरह के बर्ताव का उदाहरण पेश किया, उससे खुद को आम आदमी का हितैषी बताने वाली इस पार्टी पर आम आदमी ने ही सवाल उठा दिया है।

आप पार्टी के समर्थकों ने इस दौरान चर्चगेट स्‍टेशन पर हालातों को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यात्रियों के साथ समर्थक बुरी तरह से पेश आए ही साथ ही स्‍टेशन पर इंस्‍टॉल एक नहीं बल्कि तीन मेटल डिटेक्‍टरों को चौपट कर दिया। अब इस स्‍टेशन का एग्जिट प्‍वांइट फिलहाल बिना मेटल डिटेक्‍टर के काम कर रहा है।

लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस के लिए समर्थकों को दोषी मानने से साफ इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि चर्चगेट स्‍टेशन पर जो भी हालात पेश आए, उसके पीछे समर्थक नहीं बल्कि आम जनता या फिर स्‍थानीय लोग जिम्‍मेदार हैं।

मेटल डिटेक्‍टर हुए बर्बाद
मुंबई संवदेनशील चर्चगेट स्‍टेशन, जहां रोजाना लाखों यात्री आते हैं, अब वहां पर कोई भी मेटल डिटेक्‍टर नहीं है। वजह आप समर्थकों ने यहां पर लगे मेटल डिटेक्‍टरों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

चर्चगेट पर समर्थकों की एक बड़ी भीड़ केजरीवाल के इंतजार के लिए मौजूद थी। जिस समय वह स्‍टेशन से बाहर निकल रहे थे उसी समय उनके समर्थक उन्‍हें कार तक छोड़ने के लिए जाने लगे। इस बीच ही स्‍टेशन पर लगे मेटल डिटेक्‍टर उन्‍हें अपनी राह में रुकावट की तरह नजर आए।

समर्थकों ने इन मेटल डिटेक्‍टरों को गिरा दिया। इस वजह से यह तीनों मेटल डिटेक्‍टर खराब हो गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक इस डिटेक्‍टर को ठीक करवाने में समय लग सकता है। यहां पर आए यात्रियों ने केजरीवाल समर्थकों से सवाल किया कि अगर इस बीच कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो क्‍या वे इसकी जिम्‍मेदारी लेंगे।

हैरानी की बात है कि केजरीवाल ने इन सबके लिए समर्थकों को जिम्‍मेदार ठहराने की बजाय स्‍थनीय नागरिकों पर ही दोष मढ़ दिया। केजरीवाल के मुताबिक स्‍थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्‍सा है और वह इसे इस तरह से जाहिर कर रहे हैं।

22 सुरक्षाकर्मी अगले दो दिनों तक केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात रहेंगे

जेड कैटेगरी में मुंबई दर्शन
सुरक्षा से तामझामों से दूर रहने का दावा करने वाले केजरीवाल को मुंबई पुलिस की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा उनके दौरे के लिए दी गई है यानी 22 सुरक्षाकर्मी अगले दो दिनों तक केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

केजरीवाल के मुंबई दौरे के तहत इस कदर अव्‍यवस्‍था नजर आई कि वहां पर मौजूद कई यात्री अपनी ट्रेन तक समय पर नहीं पकड़ सके और कुछ यात्री तो भीड़ की वजह से स्‍टेशन पर ही बेहोश हो गया। केजरीवाल मुंबई में दो रैलियां करेंगे।

पहले दिन पुलिस के जवानों को स्‍टेशन पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने में खासी दिक्‍कतें पेश आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+