24 घंटे के भीतर थरूर से हुई दोबारा पूछताछ, SIT जवाबों से असंतुष्ट

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से एसआईटी ने आज फिर एक बार सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में पूछताछ की। शशि थरूर से अब तक इस मामले में यह तीसरी पूछताछ है। थरूर से गुरुवार को भी एसाईटी ने तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की थी।

shashi tharoor

वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना कि थरूर के बयानों में विरोधाभास है और वह उनके बयानों से संतुष्ट नहीं है। वहीं जब इस बाबत थरूर से पूछ गया तो उनका कहना है कि वह प्रेस के सवालों से संतुष्ट नहीं हैं।

दिल्ली के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में थरूर से तकरीबन आधा घंटा पूछताछ हुई जिसके बाद वह तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो गये। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि थरूर से बिना दिल्ली पुलिस को बताये दिल्ली से बाहर नहीं जाने को कहा गया है। इससे पहले थरूर से 19 जनवरी को भी एसाईटी ने तलब किया था।

इससे पहले गुरुवार को पुलिस उपायुक्त प्रेम नाथ और अतिरिक्त उपायुक्त पीएस कुशवाहा सहित पांच अधिकारियों की एसआईटी की टीम ने थरूर से कई सवाल पूछे थे, जिसमें आईपीएल की कोच्चि टीम के संबंध में सवाल शामिल था। थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह उनके साथ एसआईटी के दफ्तर पहुंचा और टीम ने उससे भी पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+