भारतीय डॉक्टरों का कमाल, शरीर में बिना कट लगाए इराकी महिला के गले से निकाले 53 पत्थर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक अनोखे ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इस दुर्लभ ऑपरेशन में डॉक्टरों ने एक इराकी महिला के गले से 53 पत्थर निकाले और हैरत कि बात यह है कि उसके शरीर में एक भी कट नहीं लगाया गया। भारतीय डॉक्टरों के इस कारनामें ने महिला को नई जिंदगी और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं, दूसरी तरफ महिला के गले से 53 पत्थर निकलने के बाद से खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इराक से इलाज कराने भारत आई महिला

इराक से इलाज कराने भारत आई महिला

इराक में रहने वाली 66 वर्षीय महिला को काफी समय से गले में दर्द और सूजन की शिकायत थी। कुछ खाने-पीने में भी महिला को बहुत दर्द सहन करना पड़ता था। अपनी इस परेशानी को लेकर जब वह अपने स्थानीय डॉक्टरों के पास पहुंची तो शुरूआत में उसे दर्द की दवाई दे कर घर भेज दिया गया। दवाई लेने पर भी आराम न होने पर डॉक्टरों ने महिला के गले का एक्स रे किया तो वह भी चौंक गए। एक्स रे में डॉक्टरों को महिला के लार नली (थूक की नली) व ग्रंथि में पथरी होने की जानकारी मिली।

भारतीय डॉक्टरों पर जताया भरोसा

भारतीय डॉक्टरों पर जताया भरोसा

पथरी होने की जानकारी जब महिला को मिती तो वह भी परेशान हो गई। वह किसी भी कीमत पर इस दर्द से निजात पाना चाहती थी। इसके लिए उनसे इराक के डॉक्टरों से संपर्क किया लेकिन कोई भी उसे पूरी तरह ठीक करने का भरोसा नहीं दिला सका। महिला ने भारतीय डॉक्टरों के बारे में काफी सुना था और वह अपने ऑपरेशन के लिए भारत आना चाहती थी। इसके लिए महिला ने वीजा के लिए आवेदन दिया और भारत आ गई। दिल्ली पहुंचते ही उसकी जांच भारतीय डॉक्टरों ने की और ऑपरेशन की डेट दे दी।

शरीर में बिना कट के निकाले पत्थर

शरीर में बिना कट के निकाले पत्थर

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सितंबर के पहले सप्ताह में किया गया। डॉक्टरों में महिला के गले से पथरी निकालने के लिए बास्केट और फोरसेप्स का उपयोग किया। इस ऑपरेशन को महिला के शरीर में बिना कट लगाए अंजाम दिया और करीब 2 घंटे के अंदर डॉक्टरों ने गले से सारे पत्थर निकाल दिए। महिला के गले से कुल 53 पत्थर निकाले गए, इनमें से सबसे बड़ी पथरी 8 मिमी की थी। डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी 3 मिमी चौड़ी नलिका से 8 मिमी की पथरी को निकालना। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला को पूरी तरह स्वस्थ बताया और उसे वापस घर भेज दिया है। अब वह अपने पसंद का भोजन भी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+