मोदी के PM बनते ही मणिशंकर अय्यर टी स्टाल' में पीजिए 'नमो चाय'

 mani shankar aiyar
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी अब से थोड़ी देर में देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। राष्ट्रपति भवन में भव्य आयोजन के साथ ही मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मोदी के पीएम बनते ही नए और नई चीज होने वाली है। आज जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे होंगे तब वडोदरा में लोग मुफ्त की गरमा-गरम नमो चाय की चुस्कियां ले रहे होंगे।

आप सोचेंगे इस में नया या खास क्या है। अगर आप ऐसा सोच रहे है तो आपको बता दे कि नमो की गरमा-गरम चाय आपको नमो टी स्टॉल पर नहीं बल्कि अय्यर टी स्टॉल पर मिलेगी। यानी अय्यर टी स्टॉल पर अब मिलेगी नमो चाय। यहां मजेदार बात यह है कि ये फ्री नमो चाय मणिशंकर अय्यर टी स्टाल पर बांटी जाएगी।

पढ़ें- चंद लम्हों में तख्त-ए-हिन्दुस्तान पर विराजमान होंगे मोदी

जी हां! मणिशंकर अय्यर टी स्टाल पर नमो चाय। आपको याद होगा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने नमो चाय को लेकर मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि मोदी चाहे तो कांग्रेस के दफ्तर के बाहर चाय बेचे.। भाजपा ने अय्यर के इसी बयान को अप ना हथियार बना लिया और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को अपना हथियार बना लिया जो काफी कारगर साबित हुआ।

बीजेपी ने अय्यर के उस बयान को खूब भुनाया और कांग्रेस को बुरी तरह से परास्त किया। अब जब कि मोदी देश के पीएम बनने जा रहे हैं तो मोदी समर्थको ने इसका बदला देने की सोची है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक जैसे ही दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मोदी का शपथ समारोह शुरू होगा तभी अय्यर टी स्टाल का उद्घाटन रेलवे स्टेशन के पीछे फरामजी रोड पर किया जाएगा।

वडोदरा स्टेशन पर बने इस अय्यर टी स्टाल पर नमो चाय के अलावा एक खास वेस्ट एशियन डिश भी होगी। ये सेवा मुफ्त होगी। कोई भी नमो चाय और वेस्ट एशियन डिश का लुत्फ उठा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+