हरियाणा चुनाव: वोट के बदले नेताओं से दुल्‍हन की डिमांड कर रहे हैं कुवांरे लड़के

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। वोट के लिए नोट के डिमांड की बात तो आप अकसर सुनते हैं मगर क्‍या आपने कभी वोट के लिए दुल्‍हन के डिमांड की बात सुनी है? नहीं ना! तो आईए आपको सीधे हरियाणा ले चलते हैं जहां वोट मांगने निकले नेताओं के सामने वहां की जनता ने वोट देने के बदले दुल्‍हन दिलाने की मांग की है। कुवांरे युवाओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो उसी पार्टी को वोट देंगे जो उन्‍हें दुल्‍हन देगा। इतना ही नहीं अपनी इस मांग को ज्‍यादा मजबूती से उठाने के लिए जींद कुंवारा युनियन की स्‍थापना भी की गई है।

Single men in Haryana district 'demand wives in exchange for their votes'
इस यूनियन की मांग को स्‍थानीय खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है। आपको बताते चलें कि हरियाणा में महिलाओं के बदले पुरुषों की संख्‍या अधिक है और इस तर‍ह के अजीबो-गरीब मांग के पीछे यहां घटता लिंगानुपात है। हालत ये है कि अब यहां के युवाओं को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिल रही है। आंकड़ों के मुताबिक जिंद में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 827 महिलाओं का है। वहीं, हरियाणा का लिंगानुपात 1000:843 का है।

जींद कुंवारा यूनियन के प्रदीप सिंह का कहना है कि इस तरह की डिमांड का कारण बहुत सारे युवाओं की शादियां नहीं होना है। वही युवा इस तरह की मांग कर रहे हैं। शादी न होने की समस्‍या यहां सिर्फ गरीब परिवारों के युवाओं तक ही सीमित नहीं है। नेताओं से वोटरों की इस अजीबोगरी‍ब डिमांड की एक वजह यह भी है कि यहां शादी कराने के लिए मैरिज ब्‍यूरो तो हैं, लेकिन वे इसके लिए अच्‍छी खासी रकम वसूलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+