रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक, इस दिग्गज अभिनेत्री को ऑफर हुआ रोल

नई दिल्ली। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने एक गाने की वजह से सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरी रानू ने रियलिटी शो में गाने के बाद अब फिल्मों में भी एंट्री कर ली है। उनका गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया। ये सॉन्ग हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है, जिसमें उनके साथ हिमेश ने भी आवाज दी है। वहीं उनका एक और गाना भी रिलीज होने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि रानू मंडल की जिंदगी पर फिल्म भी बनाई जा रही है। रानू की बायोपिक के लिए इस दिग्गज अभिनेत्री को फाइनल किया गया है।

अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी रानू की जिंदगी की कहानी

अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी रानू की जिंदगी की कहानी

लता मंगेशकर के गाने 'इक प्यार का नगमा है...' गाकर रातों रात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल की बायोपिक जल्द ही बिग स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म निर्माता हृषिकेश मंडल ने उन पर एक बायोपिक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया। पत्रकार से फिल्ममेकर बने ऋषिकेश मंडल फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में रानू मंडल की पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंचने का पूरा सफर दिखाया जाएगा।

सुदीप्ता चक्रवर्ती को ऑफर हुआ रानू मंडल का रोल

सुदीप्ता चक्रवर्ती को ऑफर हुआ रानू मंडल का रोल

रानू मंडल पर बनने जा रही बायोपिक में राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित सुदीप्ता चक्रवर्ती उनका किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। ऋषिकेश मंडल ने फिल्म को लेकर बताया कि सुदीप्ता चक्रवर्ती को रानू मंडल के रोल के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी है। मुझे लगता है अगर कोई रानू मंडल के किरदार को बेहद सही तरीके से निभा सकता है तो वह सुदीप्ता चक्रवर्ती ही हैं। वो एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

सुदीप्ता ने बताया- मैं स्क्रिप्ट पढ़ूंगी उसके बाद ही फैसला करूंगी

सुदीप्ता ने बताया- मैं स्क्रिप्ट पढ़ूंगी उसके बाद ही फैसला करूंगी

दूसरी ओर रानू मंडल की बायोपिक में रोल को लेकर खुद सुदीप्ता चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में सुदीप्ता ने बताया कि उन्हें रानू मंडल पर बन रही फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि उन्हें अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं मिली है। उन्होंने आगे बताया कि मैंने ये फैसला किया है कि पहले मैं स्क्रिप्ट पढ़ूंगी उसके बाद ही इस किरदार को निभाने को लेकर फैसला करूंगी।

रानू की बायोपिक पर ऋषिकेश मंडल कर रहे काम

रानू की बायोपिक पर ऋषिकेश मंडल कर रहे काम

खुद ऋषिकेश मंडल की मानें तो रानू की जिंदगी के बारे में हर कोई जानना चाहता है। यही वजह है कि रातों रात सोशल मीडिया ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। यही वजह है कि उनकी जिंदगी के संघर्ष को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। साथ ही उन्हें लगता है कि रानू मंडल के जीवन पर फिल्म बनाने का यह सही समय है, क्योंकि लोग उनके जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। फिलहाल इंतजार है एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती की हां का, अगर वो फिल्म के लिए तैयार हो जाती हैं तो जल्द ही फिल्म की बाकी कास्टिंग को भी फाइनल कर लिया जाएगा। वहीं माना ये भी जा रहा है कि अक्टूबर महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+