VIRAL VIDEO: जब रानू मंडल भूल गईं अपने ही गाने के बोल, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल एक गाने के वायरल होने के वजह से सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरीं। यही नहीं ये उनकी आवाज का जादू ही है कि उनकी बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। हालांकि, जैसे-जैसे रानू मंडल शोहरत की बुलंदियों को छू रही हैं, कुछ न कुछ ऐसा हो रहा जिसकी वजह से वो चर्चाओं में भी बनी रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रानू मंडल स्टेज पर होती हैं और अचानक अपने ही गानों के बोल भूल जाती हैं।

जब स्टेज पर गाना भूल गई रानू मंडल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रानू मंडल के इस वीडियो में वो वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ स्टेज पर मौजूद हैं। इसी दौरान बरखा दत्त बातचीत के दौरान ही रानू मंडल से एक गाना सुनाने की मांग करती हैं। इसके बाद रानू मंडल गाने की तैयार हो जाती हैं। लेकिन जैसे ही वो गाने के लिए माइक संभालती हैं, अचानक ही वो अपने गानों के बोल ही भूल जाती हैं। इस दौरान वो अंग्रेजी में कहती हैं, 'ओह माई गॉड, मैं भूल गई।'
स्टेज पर रानू मंडल ने कहा- 'ओह माई गॉड, मैं भूल गई'
सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त के साथ रानू मंडल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है। दो दिन में ही इश वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में साफ नजर आता है कि रानू मंडल से जब बरखा दत्त कोई गाना सुनाने के कहती हैं तो वो बोलीं, 'हिमेश जी के साथ थोड़ा गाया होगा।' इसके बाद जब वो हिमेश रेशमिया के साथ गाए हुए गाने को सुनाने की कोशिश करती हैं तो स्टेज पर ही वो गाना भूल जाती हैं।

मेकअप को लेकर भी हो चुकी हैं ट्रोल
यही नहीं जब रानू मंडल को सॉन्ग के बोल याद नहीं आते तो वो अंग्रेजी में बस यही कहती हैं, 'ओह माई गॉड, मैं भूल गई।' रानू मंडल के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनका मेकअप बेहद अजीब लग रहा था। इसको लेकर उन्हें खासा ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने उनकी इस वायरल तस्वीर में उनके गंदे मेकअप की जमकर बुराई की। हालांकि, बाद में पता चला कि जिस तस्वीर को लेकर रानू मंडल को ट्रोल किया गया वो फर्जी तस्वीर थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब रानू मंडल का मेकअप करने वाली आर्टिस्ट ने उनकी असली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही वीडियो और एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
मेकअप आर्टिस्ट ने किया फर्जी तस्वीर का खुलासा
मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल के मेकअप के बाद की असली तस्वीर शेयर की, साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा था, 'जैसा कि आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं कि एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की है और दूसरी ओर वो फर्जी तस्वीर है जिसको एडिट करके तैयार किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं, हमें भी हंसी आई, लेकिन दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हंसना अच्छी बात नहीं है। हम वास्तव में आशा करते हैं कि आप सभी इस सच्चाई को समझेंगे और नकली तस्वीर और वास्तविक तस्वीर के बीच के अंतर का एहसास करेंगे। बस यही हम कहना चाहते हैं।'
इसे भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर एक और 'रानू मंडल' ने मचाई धूम, गाना गाते हुए VIDEO वायरल












Click it and Unblock the Notifications