Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोशल मीडिया पर एक और 'रानू मंडल' ने मचाई धूम, गाना गाते हुए VIDEO वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब-कौन सी वीडियो या तस्वीर वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता। एक समय रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल अपने एक गाने की वजह से रातों-रात सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरीं। आज उन्होंने न केवल बॉलीवुड में एंट्री मार ली है, बल्कि अपने सिंगिंग के दम पर खासी फैन फॉलोइंग भी बना ली है। रानू मंडल को मिली सुर्खियों के बाद अब एक और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये महिला रानू मंडल के गाए हुए गाने 'तेरी मेरी कहानी' को गाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस महिला के सिंगिंग का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं जिस यूजर ने इसे शेयर किया है उन्होंने '#RanuMondal 2.0' नाम दिया है।

अब सामने आई 'रानू मंडल पार्ट 2'

अब सामने आई 'रानू मंडल पार्ट 2'

रानू मंडल के बाद अब जिस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, उनका चेहरा रानू मंडल से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है। हालांकि, रानू मंडल पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं, लेकिन ये महिला गुवाहाटी की हैं। इस महिला का वीडियो चिरागदीपऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। दीपांकर बैश्य नाम के यूजर का ये इंस्टाग्राम अकाउंट है। दीपांकर बैश्य ने अपने इंस्टाग्राम पर इस महिला का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '#RanuMondal 2.0 (मालीगांव) गुवाहाटी में। इस वीडियो को शूट करने और शेयर करने के लिए मेरे दोस्त तन्मय डे को खास धन्यवाद'।

दीपांकर बैश्य नाम के यूजर ने शेयर किया VIDEO

इस वीडियो के इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुवाहाटी की इस महिला के वायरल वीडियो में वो रानू मंडल के गाए गुए गाने 'तेरी मेरी कहानी' गाती हुईं नजर आ रही हैं। फिलहाल इस महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर रानू मंडल पार्ट 2 ही बताया जा रहा है। हालांकि, ये महिला कौन है और उनका परिचय क्या है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल इस महिला का वीडियो करीब सात सौ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

रानू मंडल के गाए गाने 'तेरी मेरी कहानी' को इस महिला ने गाया

रानू मंडल के गाए गाने 'तेरी मेरी कहानी' को इस महिला ने गाया

वहीं बात करें रानू मंडल की तो 'इक प्यार का नगमा है...' गाने से इंटरनेट सेंसेशन बन कर उभरी रानू हाल ही उस समय सुर्खियों में आ गई थीं जब उनके 'गंदे' मेकअप की तस्वीर वायरल हुई थीं। रानू मंडल की इस तस्वीर को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए, यही नहीं उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। हालांकि, बाद में अजीब सी मेकअप वाली तस्वीर का सच सामने आया तो पता चला कि वो फर्जी तस्वीर थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब रानू मंडल का मेकअप करने वाली आर्टिस्ट ने उनकी असली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यही नहीं उन्होंने रानू मंडल के मेकअप का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

हाल में रानू मंडल के 'मेकअप विवाद' का सच आया था सामने

मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल के मेकअप के बाद की असली तस्वीर शेयर की, साथ ही वो फेक तस्वीर भी शेयर की है जिसको लेकर रानू मंडल को ट्रोल किया गया। रानू मंडल की असली तस्वीर के नीचे लिखा था- 'रियल मेकअप डन बाई संध्या', वहीं दूसरी तरफ रानू मंडल के मेकअप की 'फेक पिक्चर' शेयर की गई। इस तस्वीर के साथ मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने जबरदस्त पोस्ट भी लिखा। संध्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जैसा कि आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं कि एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की है और दूसरी ओर वो फर्जी तस्वीर है जिसको एडिट करके तैयार किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं, हमें भी हंसी आई, लेकिन दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हंसना अच्छी बात नहीं है। हम वास्तव में आशा करते हैं कि आप सभी इस सच्चाई को समझेंगे और नकली तस्वीर और वास्तविक तस्वीर के बीच के अंतर का एहसास करेंगे। बस यही हम कहना चाहते हैं।'

इसे भी पढ़ें:- मेकअप की जिन तस्वीरों के लिए रानू मंडल को किया गया ट्रोल, वो निकली फर्जी, VIDEO में देखिए असलियत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+