Singhu Border violence: AAP के विधायक का बयान, सेल्फ डिफेंस में किसानों ने उठाया कदम
नई दिल्ली। Clash between Farmers and police दिल्ली के तीन बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रदर्शन पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार रात को गाजीपुर बॉर्डर पर कई घंटों का तनाव रहा तो वहीं शनिवार को सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ने किसानों से जगह खाली करने के लिए कहा। सिंघु बॉर्डर पर तो इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों और किसानों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी भी हो गई। इस घटना में अलीपुर थाने के SHO को गंभीर रूप से चोटें भी आईं। पुलिस ने इस हिंसा की घटना को लेकर अपना बयान भी जारी किया, लेकिन अब पुलिस के उस बयान पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं।
Recommended Video

किसानों ने सेल्फ डिफेंस में उठाया था कदम
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने अलीपुर थाने के SHO पर हमले की जो बात कही है, वो उसे साबित करें और अगर वो साबित करने में कामयाब रहे तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, किसानों ने शनिवार की घटना के दौरान जो किया वो एक सेल्फ डिफेंस में उठाया गया कदम था। आप नेता के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने किसानों को घेर लिया था और फिर किसानों ने सेल्फ डिफेंस में जो कदम उठाया वो सही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सेल्फ डिफेंस के दौरान एक या दो घटनाएं हो सकती हैं।
क्या हुआ था सिंघु बॉर्डर पर ?
आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों की एक भीड़ अचानक पहुंच गई थी। इन लोगों ने किसानों से बॉर्डर का इलाका खाली करने को कहा। बहसबाजी बहुत जल्द मारपीट में तब्दील हो गई और फिर किसान और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी तक की नौबत आ गई। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस हिंसा की घटना के दौरान अलीपुर थाने के एसएचओ प्रदीप पालीवाल का हाथ काटने की कोशिश की गई। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट भी आई। पुलिस ने उस व्यक्ति समेत 44 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पंजाब के काजमपुर निवासी रणजीत सिंह ने प्रदीप पालीवाल पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications