गुवाहाटी के लाइव कन्सर्ट में हुआ सिंगर शान पर हमला, लोगों ने फेंके पत्थर और तोड़ी कुर्सियां, देखें Video
Recommended Video

गुवाहाटी। हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर शान (शांतनु मुखर्जी) गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर कुछ लोग भड़क गए और स्टेज पर खड़े शान पर पत्थर बाजी करने लगे और पेपर बॉल फेंकने लगे, हमले का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है ,जिसमें शान के कार्यक्रम में फैंस हंगामा मचा रहे हैं और कुर्सियों को तोड़ रहे हैं।

लाइव कन्सर्ट में हुआ सिंगर शान पर हमला
मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि शान को लाइव सुनने आए लोग इसलिए भड़क गए क्योंकि शान बंगाली में गाना गा रहे थे, उन्हें ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि गायक असम में बंगाली भाषा में गाना गा रहा है। कार्यक्रम में आए लोग बंगाली गाना सुनते ही पहले हूटिंग शुरू कर दी और चिल्लाने लगे कि ये बंगाल नहीं असम है। जब शान मे गाना बंद नहीं किया तो लोगों ने आपा खो दिया और हंगामे पर उतर आए और पत्थरबाजी और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शान बोले राजनीति न करें
विवाद बढ़ता देख शान ने नाराज होकर बीच में लाइव कंसर्ट छोड़ दिया, हालांकि शान को कोई चोट नहीं पहुंची है वे सुरक्षित हैं। इस मसले पर उन्होंने बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ, एक कलाकार के साथ कभी ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आयोजकों ने शान से मांगी माफी
वहीं शो में हंगामा होने के कारण कार्यक्रम आयोजकों ने भी शान से माफी मांगी और हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शान से माफी भी मांगी है।

वाकई बॉलीवुड के शान हैं 'शान'
आपको बता दें कि सिंगर शान वाकई बॉलीवुड के शान कहे जाते हैं, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं, शान ने प्यार में कभी-कभी, फना, कभी अलविदा ना कहना, मस्ती, वेलकम और तारे जमीन पर जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications