रॉकस्टार बन कर सपना चौधरी ने किया डांस, आपने भी नहीं देखा होगा ऐसा लुक
बिग बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी का एकदम कायाकल्प ही हो गया है। सलवार-सूट में दिखने वाली सपना ने अब अपना लुक बदलकर जींस-टॉप पहनना शुरू कर दिया है। हाल ही में जब वो कोलकाता में परफॉर्म करने गईं तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही सपना हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी का एकदम कायाकल्प ही हो गया है। सलवार-सूट में दिखने वाली सपना ने अब अपना लुक बदलकर जींस-टॉप पहनना शुरू कर दिया है। हाल ही में जब वो कोलकाता में परफॉर्म करने गईं तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही सपना हैं। देसी लुक में दिखने वालीं सपना वहां एकदम रॉक-स्टार लुक में नजर आईं। उनकी इन हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दिखा सपना का रॉकस्टार लुक
सपना हाल ही में कोलकाता परफॉर्म करने के लिए गईं थीं। वहां सपना ने जो कपड़े पहने उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने हमेशा सपना को सूट-सलवार में देखा था, लेकिन इस बार जब सपना स्टेज पर दिखीं तो उनका अंदाज एकदम रॉकस्टार जैसा था। अपने इस इवेंट की तस्वीरें सपना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

कोलकाता में किया परफॉर्म
सपना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'कोलकाता में हुए कॉरपोरेट शो की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें।' इस शो में सपना ने काले रंग का जींस-टॉप पहना था और ऊपर से जैकेट डाली हुई थी। सपना के टॉप में स्टड्स भी लगे हुए थे जिससे वो वाकई रॉकस्टार लग रहीं थीं।

इस कारण आईं थी विवाद में
इससे पहले सपना चौधरी राजनीति में आने को लेकर चर्चा में थीं। सपना चौधरी जब पिछले दिनों सोनिया गांधी से मिलीं तो सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगीं थी। सपना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो केवल एक शिष्टाचार मुलाकात के तहत सोनिया गांधी से मिली हैं। उनकी इस मुलाकात पर काफी विवाद भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications