लंदन ठुमकदा और जी करादा... गाने वाले सिंगर लभ जंजुआ की रहस्‍यमय मौत, बेडरूम में मिली लाश

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍म 'क्‍वीन' का सुपरहिट गाना 'पूरा लंदन ठुमकदा' गाने वाले सिंगर लभ जंजुआ की लाश संदिग्‍ध परिस्थितियों में उनके बेडरूम से बरामद की गई है। मुंबई के गोरेगांव के बंगूर नगर में सिंगर लभ जंजुआ के घर जब उनकी नौकरानी आई तो उसने उनकी लाश बेडरूम में देखी और पुलिस को सूचित किया।

Singer Labh Janjua Found Dead in Mumbai Apartment
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जंजुआ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चला सकेगा।

आपको बताते चलें कि लभ जंजुआ ने हाल ही में हिट फिल्म 'सिंग इज ब्लिंग' का पापॅुलर गाना 'दिल करे चूं चैं चैं चैं' गाया था। इसके अलावा भी वह कई हिट बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'क्वीन', 'देव डी', 'सिंह इज किंग', 'बैंड बाजा बारात' , 'गर्म मसाला', 'पार्टनर' जैसे फिल्मों के लिए शानदार गाने गा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+