लता मंगेशकर के बाद अब रानू मंडल को लेकर कुमार सानू का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 'इक प्यार का नगमा है' गाने से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। नई सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरी रानू मंडल ने इस बीच बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। उनका एक गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया है। रानू मंडल का ये गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है, जिसमें उनके साथ खुद हिमेश ने भी आवाज दी है। इस बीच एक और दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने रानू मंडल के साथ गाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रानू मंडल की आवाज से कुमार सानू भी हुए प्रभावित

रानू मंडल की आवाज से कुमार सानू भी हुए प्रभावित

रानू मंडल ने अपनी आवाज से मशहूर सिंगर कुमार सानू को काफी प्रभावित किया है, यही वजह है कि वो नई सिंगिंग सेंसेशन के साथ गाना गाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छा ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं। अपने आगामी दुर्गा पूजा एलबम के लॉन्च के मौके पर कुमार सानू ने कहा, 'हम खुश हैं अगर नए सिंगर आते हैं। अगर वो (रानू) अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचाना जाएगा। अगर मुझे उचित प्रस्ताव आता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा।'

'अच्छा ऑफर मिला तो साथ में गाने को तैयार'

'अच्छा ऑफर मिला तो साथ में गाने को तैयार'

कुमार सानू ने आगे ये भी कहा, 'मैंने ये सुना है कि रानू मडंल ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया है, लेकिन अभी तक वो गाना सुनने का मौका मुझे नहीं मिला है। म्यूजिक इंडस्ट्री में बदल रही तकनीक के बारे में टिप्पणी करते हुए दिग्गज सिंगर ने कहा, 'टेक्नोलॉजी में बदलाव ने म्यूजिकल सीन को बिल्कुल बदल दिया है। टेक्नोलॉजी के टाइम में नॉन-सिंगर्स भी अच्छे सिंगर्स के साथ में परफॉर्मर बन गए हैं। वास्तव में जो अच्छा गाते हैं और जो भी बदलाव होता है, उसका स्वागत किया जाता है।'

रानू मंडल के दूसरे गाने 'आदत' ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड

रानू मंडल के दूसरे गाने 'आदत' ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड

इसी दौरान कुमार सानू ने आगे ये भी जरूर कहा, कि देखते हैं वो (रानू) आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया की नई फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में रानू मंडल ने गाना गाया है। उनका नया गाना 'आदत' की मेकिंग वीडियो भी सामने आ गया है। गाने के रिलीज से पहले हिमेश ने इसका मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानू मंडल गाती नजर आ रही हैं और साथ में हिमेश रेशमिया भी उन्हें कुछ बताते नजर आ रहे हैं।

रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने दिया था ये बड़ा बयान

रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने दिया था ये बड़ा बयान

दिग्गज सिंगर कुमार सानू से पहले लता मंगेशकर ने भी रानू मंडल को लेकर टिप्पणी की थी। एक साक्षात्कार के दौरान रानू मंडल को लेकर पूछे गए सवाल पर लता मंगेशकर ने कहा था, 'अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आपको खुशकिस्मत समझती हूं।' इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे यह भी लगता है कि किसी की नकल करना सफलता का विश्वसनीय और लंबे दौर तक टिकाऊ साधन नहीं है। मेरे गाने गाकर या किशोर दा (किशोर कुमार), या रफी साब (मोहम्मद रफी), या मुकेश भैया या आशा (भोसले) के गाने गाकर, कोई नया सिंगर कुछ समय के लिए ध्यान आकर्षित कर सकता है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकता है। इसी के साथ लता मंगेशकर ने नए सिंगर्स को सलाह दिया कि ओरिजिनल बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+