सिंगर कनिका कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट आई निगेटिव लेकिन अभी नहीं जा सकती हैं घर

लखनऊ। कोरोना वायरस से ग्रसित बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इस समय लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं। उनकी चार रिपोर्ट्स के पॉजिटिव आने के बाद अब 6th कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि, डॉक्टरों का यह कहना है कि वो अभी हॉस्पिटल में ही रहेंगी। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत पहले से बेहतर है।

Recommended Video

    Coronavirus: Kanika Kapoor की कोरोना Test की पांचवीं Report आई सामने, ये है रिजल्ट | वनइंडिया हिंदी
     उन्हें अभी एक और टेस्ट का इंतजार करना होगा

    उन्हें अभी एक और टेस्ट का इंतजार करना होगा

    शुक्रवार को कनिका कपूर का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। डाक्टर पुष्टि के लिए दोबारा नमूना जांच के लिए भेजेंगे। कनिका की सेहत में सुधार में वह वार्ड के डाक्टर और स्टाफ नर्सों को गाने सुना रही हैं। शुरुआत में खबरें सामने आई था कि, कनिका कपूर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं। जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई थी।

    कनिका के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर गलत

    कनिका के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर गलत

    हाल ही में संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान ने कहा था कि, कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है। वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं। उन्होंने कनिका की तबियत गंभीर होने की खबरों का खंडन किया था।

    कनिका के खिलाफ 3 FIR दर्ज

    कनिका के खिलाफ 3 FIR दर्ज

    बता दें कि कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे। कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+