Lok Sabha Election: कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव के साथ और कौन...आज थामेंगे बीजेपी का दामन
Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव क्या शुरू हुए नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। अब तक कई दिग्गज नेता भाजपा का दामन थाम चुके है।

आज एक बार भी राजस्थान की कांग्रेस में सियासी भूचाल आने वाला है। चर्चा है कि अलवर से टिकट कटने से नाराज दो बार सांसद रहे करण सिंह यादव आज अपने दो दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे।
इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहे पूर्व मंत्री डॉक्टर महेश जोशी भी अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थामने वाले है ।
हालांकि करण सिंह यादव ने बिते दिन ही प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दे दी थी वो भाजपा ज्वाइन करेंगे। इस दौरान यादव ने पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए थे।
करण सिंह यादव ने यहां तक कहा था कि भंवर जितेंद्र सिंह ने उनकी राजनीतिक हत्या की है। विधायक के टिकट से लेकर सांसद के टिकट तक को कटवाने के लिए भंवर जितेंद्र सिंह ने उनकी भूमिका रही है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में कद्दावर नेता रहे डॉ करण सिंह आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया है की बड़ी संख्या में उनके समर्थक इस दौरान भाजपा में शामिल होंगे। डॉक्टर करण सिंह ने भंवर जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी और अशोक गहलोत को लेकर अपनी भड़ास निकाली।
लोकतंत्र के महापर्व के लिए आज शुभ मुहूर्त का ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान करेगा।
इस बीच सियासी दलों के बड़े नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है, शुक्रवार को अलवर में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद देर शाम डॉक्टर करण सिंह जयपुर पहुंचे।
अहिरवाल क्षेत्र में यादव समाज के बड़े चेहरे के रूप में डॉक्टर करण सिंह की पहचान रही है और वह फिलहाल यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
इसके अलावा डॉक्टर करण सिंह दो बार सांसद और विधायक रह चुके हैं ऐसे में एक बार फिर लोकसभा चुनाव में टिकट हासिल नहीं कर पाने क के कारण उन्होंने कांग्रेस से खुलकर बगावत की है।
डॉक्टर करण सिंह ने बताया कि आज वे बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं और इसके पीछे उन्होंने कांग्रेस नेता और जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार बताया है। डॉक्टर करण सिंह यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह राजशाही मिजाज के हैं और उन्हें खुशामद करने वाले लोग ज्यादा पसंद है।
राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी खुशामद करने वाले लोगों को ही करीब रखते हैं।
ऐसे में इस दौड़ में वे भंवर जितेंद्र के पीछे रह गए हैं और टिकट पर विचार नहीं होने से जाहिर होता है कि अब इस दिशा में बात करने का कोई फायदा नहीं है।
अशोक गहलोत के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में वे पूर्व मुख्यमंत्री से भी नाराज हैं और निराश हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत ने उनका पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण उनका टिकट काटा गया। करण सिंह बोले की गहलोत अगर खुलकर अपनी बात कहते, तो उन्हें आज यह कदम नहीं उठाना पड़ता।
पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके साथ आज जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, मालाखेड़ा प्रधान वीरमति, उमरैण प्रधान दौलतराम, पूर्व वीसी जेपी यादव और बीएल वर्मा, पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पत्नी कविता यादव और पुत्रवधू अंजलि यादव, ऑल इण्डिया यादव महासभा के महासचिव दिनेश यादव अब बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के साथ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications