मेगन मार्केल पर दिये अपने बयान से पलटीं सिमी ग्रेवाल, मार्केल को कहा था 'झूठी' और 'दुष्ट'
ऐक्टर और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल पर दिये अपने बयान से पलट गई हैं।
बॉलीवुड। ऐक्टर और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल पर दिये अपने बयान से पलट गई हैं। मालूम हो कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने ओप्रा विन्फ्रे को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। उनके इन खुलासों के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ने उन्हें झूठा और दुष्ट करार दिया था।

Recommended Video
लेकिन अब वह अपने बयान से पलट गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें 'दुष्ट' के बजाय तोलमोल कर बोलने वाली कहना ज्यादा उचित होगा।
सिमि ग्रेवाल ने एक ट्वीट कर कहा, 'मैं दुष्ट शब्द को वापस लेती हूं। यह ज्यादा हो गया। उन्हें तोलमोल कर बोलने वाली कहना ज्याजा उचित होगा।'
यह भी पढ़ें: Princess Latifa: दुबई की प्रिंसेज ने यूके पुलिस को लिखा खत, बहन के अपहरण की जांच की मांग
इससे पहले किए गए एक ट्वीट में सिमी ने कहा था कि मेगन मार्केल झूठी हैं। वह सहानुभूति बटोरने के लिए जातिवाद का आरोप लगा रही है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मुझे मेगन मार्केल के एकभी शब्द पर भरोसा नहीं है। एक भी शब्द नहीं। वह झूठ बोल रही हैं और खुद को पीड़ित दिखाना चाहती हैं। वह जातिवाद का कार्ड खेल रही हैं, ताकि सहानुभूति बटोर सकें। दुष्ट।'
इसके बाद सोमवार देर रात को उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ओप्रो/मेगन/हैरी!!! ज्यादा हो गया ये। कल फिर एक नया दिन है। हमारी अपनी भी जिंदगी है।' उनके इस ट्वीट पर लोगों कई लोगों ने पॉजीटिव रिस्पॉस किया जबकि कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications