सिंहस्थ कुंभ 2016: आखिरी शाही स्नान में उमड़ा जन सैलाब
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ का आज आखिरी शाही स्नान था, जिसके लिए लाखों की संख्या में लोग सिंहस्थ पहुंचेे । हर अखाड़े के लिए शाही स्नान का समय तय किया गया था। शाही स्नान सुबह 3 बजे से शुरू हुआ था, आज पहली बार शैव और वैष्णव अखाड़ों के साधुओं ने अलग-अलग घाटों पर एक ही समय पर स्नान किया।
Simhastha Kumbh 2016: मिलिए श्रीकृष्ण का रूप धरने वाले 'अद्भुत स्वामी' से
इस समय महाकाल की नगरी भगवा रंग में रंगी हुई थी और चारों ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे । सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। गौरतलब है कि पहले शाही स्नान के दौरान तमाम अखाड़ों के महामंडलेश्वर और साधु-संतों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार प्रशासन की पूरी कोशिश की थी कि किसी को शिकायत का मौका ना मिले।
आखिरी शाही स्नान
मालूम हो कि मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित सिंहस्थ कुंभ आज समाप्त हो गया है। इस धार्मिक पर्व पर सरकार करीब कई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सरकार की ओर से ये एक सफल आयोजन रहा।













Click it and Unblock the Notifications