Simhastha Kumbh 2016: भड़के साधुओं ने दी उज्जैन छोड़ने की धमकी
उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ में इस समय साधुओं का गुस्सा चरम सीमा पर है, वो यहां कि अव्यवस्था और चोरी हो रहे सामानों के कारण तिलमिलाये हुए हैं जिसके कारण उन्होने उज्जैन छोड़ने की धमकी भी दे डाली है।
सिंहस्थ महाकुंभ 2016: साधु-संतों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज ने संवाददाताओं से कहा कि पहले शाही स्नान में प्रशासनिक गड़बड़ी के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा, प्रशासन ने भी माना है कि पहले शाही स्नान के दौरान गलती हुई है लेकिन अब अगर फिर सेगलती हुई तो हम दूसरे शाही स्नान का बॉयकॉट करेंगे और मेला छोड़कर चले जायेंगे। मालूम हो कि 9 मई को दूसरा शाही स्नान होगा।
भड़के साधुओं ने दी उज्जैन छोड़ने की धमकी
यही नहीं गिरी महाराज ने कहा कि वो पुलिस की लापरवाही से भी आहत है, बीते दो दिनों में यहां लाखों की चोरी हो चुकी है, अगर ये सब ठीक नहीं हुआ तो हम सिंहस्थ कुंभ को बीच में छोड़कर चले जायेंगे जो कि बहुत बड़ा अपशकुन होगा।












Click it and Unblock the Notifications