सिंहस्थ महाकुंभ 2016: प्रशासन से नाराज साध्वी ने लिया जिंदा समाधि का फैसला, मचा हड़कंप
उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ को शुरू हुए ही पांच दिन हुए हैं लेकिन इन पांच दिनों में कुछ ऐसी चीजें हो गईं जिनकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। दो दिन पहले सिंहस्थ में साधुओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था तो आज परी अखाड़े की प्रमुख त्रिकाल भवंता जिंदा समाधि लेने के लिए 10 फुट गहरे गड्ढे में जा कर बैठ गईं।
Simhastha Kumbh 2016: भड़के साधुओं ने दी उज्जैन छोड़ने की धमकी

त्रिकाल को प्रशासन से नाराजगी है कि वो उन्हें और उनका अखाड़े को बेहतर सुविधाएं मुहैया नहीं करा रही है और साथ ही शाही स्नान के लिए समय भी नहीं दे रही हैं, वो अन्य अखाड़ाों की तुलना में उनसे भेदभाव कर रही है। उनका कहना है कि वो लगातार सरकार से इस बारे में शिकायत कर रही है लेकिन सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही इसलिए आज उन्होंने समाधि लेने का फैसला कर लिया।
सिंहस्थ महाकुंभ 2016: साधु-संतों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
हालांकि मौके की जानकारी पुलिस को मिलने वो तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची और तमाम मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में उसने साध्वी को समझाने की कोशिश की लेकिन साध्वी जिद पकड़कर बैठी हुईं थीं, हालांकि कई बार कहने के बाद आज साध्वी ने गड्ढे से बाहर निकल आयी हैं और उन्होंने सरकार को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे समाधि ले लेंगी।
नाराज साध्वी ने किया जिंदा समाधि का फैसला
आपको बता दें कि सिंहस्थ कुंभ में सिर्फ 13 अखाड़ों को अधिकृत माना जाता है और इन अखाड़ों को ही शासन-प्रशासन की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं उन्हें स्नान का समय और स्थान दिया गया है लेकिन इन 13 अखाड़ों में परी अखाडा़ नहीं है इसलिए साध्वी इन सारी बातों की मांग कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications