उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए 40 मजदूर फिट और फाइन, अपने-अपने घरों को हुए अब रवाना

Silkyara tunnel 41 rescued workers: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्क्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 40 मजदूर अब शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। 28 नवंबर को रेस्क्यू किए गए 41 मजदूरों में से 40 श्रमिकों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश (AIIMS) में गहन जांच के बाद घर लौटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट घोषित किया गया है।

गुरुवार देर रात ये खबर सामने आई है। अधिकारी ने कहा, बाकी बचे कर्मचारी को भी उसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। जिसके बाद इन सभी मजदूरों दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया है और अपने-अपने घरों के लिए ये रवाना हुए हैं।

Silkyara tunnel 41 rescued workers

उत्तरकाशी में स्थित सिल्क्यारा टनल के 12 नवंबर को ढह जाने के बाद 41 मजदूर उसमें फंस गए थे। ये सभी मजदूर त्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4.5 किमी लंबी सुरंग के आखिरी 400 मीटर हिस्से को पूरा करने का काम कर रहे थे। 17 दिनों के कठिन बचाव अभियान के बाद 28 नवंबर को सभी को सुरक्षित टनल से बाहर निकाला गया था और मेडिकल जांच के लिए उन्हें एम्स-ऋषिकेश ले जाया गया था।

क्या कहा AIIMS के डॉक्टर ने?

मजदूरों को 24 घंटे तक मेडिकल निगरानी में रखा गया था और उनकी जांच की गई थी। एम्स-ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी कालिया ने कहा, ''शुरुआती जांच के बाद, किसी भी कर्मचारी को कोई चोट या किसी भी प्रकार की मेडिकल समस्या नहीं पाई गई थी। हालांकि, उनके स्वास्थ्य की पूरी स्थिति का पता लगाने के लिए गहन चिकित्सा जांच की गई। कई परीक्षणों के बाद, वे सभी शारीरिक रूप से फिट और मेडिकल रूप से स्थिर पाए गए। उन्हें एक मंजूरी प्रमाणपत्र दिया गया है ताकि वे अपने घरों को वापस जा सके।''

Recommended Video

    उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए 40 मजदूर फिट और फाइन, अपने-अपने घरों को हुए अब रवाना

    उन्होंने आगे कहा कि, ''उनमें केवल वही परिवर्तन पाए गए हैं जो अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों में होते हैं। इसमें कुछ भी गंभीर और चिंता का कारण नहीं है। इस संबंध में सभी राज्यों को सूचना भेज दी गई है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+