घर वापस पहुंची बंदूक की नोंंक पर अगवा की गई सिख लड़की, धर्म परिवर्तन कर किया गया था निकाह

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़की कई दिनों से लापता थी। आज उसे उसके घर वापस भेज दिया गया है और पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 19 साल है और उसका नाम जगजीत कौर है। उसके पिता भगवान सिंह, गुरुद्वारा तंबू साहिब में ग्रंथी हैं। जगजीत को बंदूक की नोक पर इस्लाम कबूल करवाया गया।

घर वापस पहुंची बंदूक की नोक पर अगवा की गई सिख लड़की, धर्म परिवर्तन कर किया गया था निकाह

जगजीत कौर के परिवार ने कहा है, 'अगर बेटी को छोड़ा नहीं गया तो वह पंजाब गवर्नर हाउस के सामने आत्मदाह करेंगे।' इससे पहले पंजाब के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने आज धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने वाली लड़की के पिता से मुलाकात की।। आपको बता दें कि परिवार ने पाक पीएम इमरान खान और चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान आसिफ सईद खोसा से अपनी बेटी जगजीत कौर की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

जगजीत कौर के एक और भाई मनमोहन सिंह ने कहा, 'गुंडों ने यह भी धमकी दी थी कि अगर हमने शिकायत वापस नहीं ली तो वह हमें मार देंगे। मैंने पीएम इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से अपील की है कि वह हमारी मदद करें। इस घटना का असर करतारपुर कॉरिडोर पर भी पड़ सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+