पाक में सिख लड़की को जबरन मुस्लिम बना कराया निकाह, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इमरान खान से की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान में एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करा उसका निकाह कराने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में सिख लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने की घटना चौंकाने वाली है।

अमरिंदर सिंह ने इमरान से कार्रवाई की मांग की

अमरिंदर सिंह ने इमरान से कार्रवाई की मांग की

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी अपील की और कहा कि वे अपने पाकिस्तानी समकक्ष के सामने इस मुद्दे को जरूर उठाएं। इस सिख लड़की की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसे शादी के लिए मजबूर किया गया।

लड़की के परिवारवालों ने दर्ज कराई शिकायत

लड़की के परिवारवालों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और लड़की को वापस भेजा जाए। परिवार की मानें तो अगर उन्‍हें सुरक्षा नहीं दी गई तो फिर लड़की के भाई और पिता को मार दिया जाएगा। जगजीत के एक भाई जिन्‍होंने अपना नाम मनमोहन सिंह बताया है। उन्‍हें वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, 'जिस लड़की को कल अगवा किया गया है वह मेरी बहन है। उसे धमकाया गया था कि अगर उसने इस्‍लाम नहीं कुबूला तो फिर उसके पिता और भाई की हत्‍या कर दी जाएगी।'

ननकाना साहिब में सिख लड़की को अगवा कर जबरन कराया निकाह

ननकाना साहिब में सिख लड़की को अगवा कर जबरन कराया निकाह

पीड़‍ित लड़की का वीडियो शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर एस सिरसा की ओर से शेयर किया गया था। इस वीडियो में लड़का अपना नाम जगजीत कौर बता रही है और उसे वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने मुस्लिम युवक से बिना किसी दबाव में शादी की है। जिस लड़के से जगजीत कौर की शादी हुई है, उसे लड़की के करीब बैठे हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिख लड़की को जबरन अगवा किया गया और फिर स्‍थानीय मुस्लिम लड़कों ने उसे जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+