अदार पूनावाला का बड़ा बयान- 'कोरोना वैक्सीन बनने की रफ्तार पड़ी धीमी, अमेरिका-यूरोप ने रोक रखा है रॉ मटेरियल'

नई दिल्ली: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि देश में बन रही कोरोना वैक्सीन के टीकों के उत्पादन पर असर पड़ा है, क्योंकि यूरोप और अमेरिका ने महत्वपूर्ण सामग्री यानी रॉ मटेरियल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोविड -19 वैक्सीन की खुराक के उत्पादन में एसआईआई द्वारा सामना की जा रही कठिनाइयों के बारे में इंडिया टुडे से बात करते हुए अदार पूनावाला ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं वहां जाऊं और खुद अमेरिका में यह कहकर विरोध करूं कि आप क्यों भारत और अन्य देशों में बन रही कोवैक्सिन और अन्य वैक्सीन के लिए रॉ मटेरियल को वापस ले रहे हैं।

 Covishield adar poonawalla

Recommended Video

    Adar Poonawalla का बयान: US-Europe नहीं दे रहा Raw Material, Corona Vaccine पर संकट | वनइंडिया हिंदी

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा कि यह एक ऐसी चीज है, जिससे हम वास्तव में कम समय के लिए जूझ रहे हैं, क्योंकि हमें फिलहाल इसकी जरूरत है। हमें छह महीने या एक साल बाद इसकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआई चीन से कच्चे माल का आयात नहीं कर रहा है, वहां गुणवत्ता की समस्या और आपूर्ति की कमी है।

    पूनावाला ने बताया कि एसआईआई का लक्ष्य प्रत्येक महीने 10-11 करोड़ खुराक का उत्पादन करना है। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड की हर महीने 6- 6.5 करोड़ खुराक बना रहा है। वहीं इस साल जून तक प्रति माह 10-11 करोड़ खुराक के उत्पादन को बढ़ाना है। वहीं भारतीयों को पहले टीके मिले इसकी जानकारी देते हुए पूनावाला ने बताया कि सबसे पहले भारतीयों की देखभाल के लिए सरकार के साथ काम करना है। आपको बता दें कि इस वक्त देशभर में कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज से तहत 45 साल की उम्र से ज्यादा आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। एक आंकड़े के मुताबिक सरकार ने करीब 40 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+