सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार कैलिफोर्निया में लिया गया हिरासत में

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या का आदेश देने का कोई पछतावा नहीं है। मूसेवाला की 29 मई को मनसा जिले में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Sidhu Moose Wala murder case: पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से एक बड़ा इनपुट मिला है। हालांकि अभी तक इस मामले में कैलिफोर्निया सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Sidhu Moose Wala murder case

लेकिन खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को ऐसे इनपुट जरूर मिले हैं कि गोल्डी बरार कैलिफोर्निया में था और अब वह हिरासत में लिया गया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का गोल्डी को कोई पछतावा नहीं

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कहा कि उन्हें सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आदेश देने का कोई पछतावा नहीं है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 2.50 सेकंड का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चेहरा ढंके हुए गोल्डी बरार को यह कबूल करते हुए देखा जा सकता है कि उसने सिद्धू मूसेवाला को मारने का आदेश दिया था।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से कुछ दिनों पहले सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई गई थी।

चार्जशीट में भी गोल्डी बरार का नाम

पंजाब की मनसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में दायर चार्जशीट में कहा है कि गोल्डी बरार को जब इस बात का पता चला कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम की गई है तो उसने शूटरों से मूसेवाला की हत्या करने को कहा था। कनाडा का रहने वाला गोल्डी बरार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक है।

28 मई को, गोल्डी बरार ने यह सूचना दी कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी गई है और शूटरों को तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+