सामने आई अब सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट, 5 डॉक्टरों की टीम ने किया ये बड़ा खुलासा

सामने आई अब सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट, 5 डॉक्टरों की टीम ने किया ये बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 03 जून: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की अब ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली लगने के 15 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने उनके शरीर में 19 गोलियां मारी थीं। 19 गोलियां सिद्धू मूसेवाला के शरीर के अंदर पाई गई हैं। 29 मई 2022 की शाम पंजाब के मनसा जिले में 28 वर्षीय मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

5 डॉक्टरों की टीम ने मूसेवाला की बनाई ऑटोप्सी रिपोर्ट

5 डॉक्टरों की टीम ने मूसेवाला की बनाई ऑटोप्सी रिपोर्ट

मूसेवाला का शव परीक्षण करने के बाद, पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि उनकी मृत्यु का कारण था, रक्तस्रावी शॉक (Haemorrhagic shock) था। ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग होने की वजह से उनको ये शॉक लगा था। इसके अलावा एंटीमॉर्टम आग्नेयास्त्रों की चोटों के कारण भी उनकी मौत हुई थी।

Recommended Video

    Sidhu Moose Wala Case: तिहाड़ जेल में बंद Lawrence Bishnoi का बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | #News
    गुर्दे, लीवर, फेफड़ा...कोई ऐसा जगह नहीं था, जहां नहीं लगी गोलियां

    गुर्दे, लीवर, फेफड़ा...कोई ऐसा जगह नहीं था, जहां नहीं लगी गोलियां

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मूसेवाला के शरीर पर उनके दाहिनी ओर सबसे ज्यादा गोली लगने के निशान थे। गोलियां उनके गुर्दे, लीवर, फेफड़े और रीढ़ पर लगी थीं। शरीर के लगभग सभी अहम जगहों पर उन्हें गोलियां लगी थीं। घायल होने के "15 मिनट के भीतर" मूसेवाला की मौत हो गई।

    बॉडी में थे इतने छेद की, डॉक्टर भी देख चौंक गए थे

    बॉडी में थे इतने छेद की, डॉक्टर भी देख चौंक गए थे

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मूसेवाला के पूरे शरीर का एक्स-रे कराया गया। इसमें कहा गया है कि मूसेवाला की टी-शर्ट और पजामा खून से लथपथ पाया गया और उसकी चोटों के अनुरूप कई छेद थे। जी हां, मूसेवाला के शरीर में गोलियों के इतने छेद थे कि डॉक्टर भी चौक गए थे।

    रूसी राइफल से मूसेवाला को मोरी गई थी गोलियां

    रूसी राइफल से मूसेवाला को मोरी गई थी गोलियां

    पंजाब सरकार द्वारा गायक-राजनेता मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के कुछ दिनों बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने मानसा के जवारहरके गांव में मूसेवाला पर घात लगाकर हमला किया था और उनकी गाड़ी थार पर गोलियां चला रहे थे। एएन-94 असॉल्ट राइफल (रूसी राइफल) सहित कम से कम तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल से गोलियों के 30 खाली खोल बरामद किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+