सीधी हादसा: जान जोखिम में डाल कर बच्‍ची ने नहर में छलांग लगा कर बचाई दो जान, सीएम बोले-साहस को प्रणाम

सीधी हादसा : जान जोखिम में डाल कर बच्‍ची ने नहर में छलांग लगा कर बचाई दो जान, सीएम शिवराज बोले-शिवरानी के साहस को प्रणाम

Sidhi accident: मध्‍यप्रदेश के सीधी में मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे नहर में गिर गई जिसके कारण ये हादसा हुआ। लेकिन जब ये बस गिरी तो वहां मौजूद एक ग्रामीण लड़की ने जो दिलेरी दिखाई उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक कि मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिवरानी के साहस की तारीफ की।
दरअसल जैसे ही ये बस नहर में गिरी तो शिवरानी जिसकी उम्र महज 16 साल है उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गई और अपनी जान पर खेल कर दो लोगों की जान बचाने में सफल हो गई। शिव रानी हादसे के समय अपने भाई के साथ वहां मौजूद थी।

sidhi

शिवरानी की इस बहादुरी के लिए हर मध्‍यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने ट्टीट करते हुए जमकर तारीफ की है।उनके अलावा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई लोगों ने उसकी प्रशंसा की। शिवराज सिंह ने इस बहादुर लड़की के लिए ट्टीट कर लिखा 'परहित सरिस धर्म नहिं भाई।' बेटी शिवरानी के साहस को प्रणाम करता हूं। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए इस बेटी ने सीधी में घटनास्थल पर नहर में छलांग लगाकर दो नागरिकों की जान बचाई है। मैं बेटी को धन्यवाद देता हूं। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।'

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सिलावट ने शिवरानी से मुलाकात की और उसके इस कार्य के लिए उसकी खूब तारीफ की। उन्‍होंने बताया कि नहर में पांच से छह फिट पानी थी लेकिन बिना डरे शिवरानी पानी में कूद गई और दो लोगों की जान बचाने में सफल रही। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई। हादसे में 16 महिलाएं व एक बच्चा सहित 37 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान बच गई कुछ अपनी तैर कर अपनी जान बचाने में सफल हो गए।

https://www.filmibeat.com/photos/nikita-sharma-64497.html?src=hi-oi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+