Sidharth-Shehnaaz breakup:'इतनी नेगेटिविटी लाते कहां से हो?'

नई दिल्ली, 09 जुलाई। कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका-वधु' में शिव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शु्क्ला और पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल के ब्रेकअप की खबर ने इस वक्त सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हुई है। सिद्धार्थ के फैंस तो दोनों के एक होने के सपने देख रहे थे लेकिन दोनों के अलग होने की खबर ने उन्हें परेशान कर दिया है लेकिन इस बारे में अब खुद सिद्धार्थ ने प्रतिक्रिया दी है।

'इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हो?'

'इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हो?'

उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कुछ खबरें पढ़ रहा हूं, जो कि हंसाने वाली हैं, भई आई बॉल्स ही चाहिए तो कुछ पॉजीटिव लिख लो...इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हो, आप मुझसे बेहतर मेरे बारे में कैसे जान पाएंगे....बस यही कह सकता हूं..भगवान आप सभी का भला करें।' सिद्धार्थ का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

'सिंगल' हैं सिद्धार्थ शुक्ला

'सिंगल' हैं सिद्धार्थ शुक्ला

मालूम हो कि मीडिया की कुछ खबरोंं में कहा गया है कि सिद्धार्थ-शहनाज का ब्रेक-अप हो गया और इसकी वजह सिद्धार्थ का गुस्सा है, जिसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।

कभी भी रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं

मालूम हो कि बिग बॉस 13 शो के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल में दोस्ती हुई और इसके बाद से दोनों को रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगीं, हालांकि दोनों की ओर से कभी भी रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन सिद्धार्थ हमेशा कहते हैं कि वो 'सिंगल' हैं।

शहनाज-सिद्धार्थ का रिश्ता सुर्खियों में

शहनाज-सिद्धार्थ का रिश्ता सुर्खियों में

दोनों का एक वीडियो एल्बम भी आ चुका है, कुछ वक्त पहले शहनाज-सिद्धार्थ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें शहनाज की मांग में सिंदूर दिखाई पड़ रहा था, जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि दोनों ने शादी कर ली है, हालांकि बाद में पता चला कि ये किसी फैन की शरारत थी।

कौन हैं शहनाज गिल

कौन हैं शहनाज गिल

शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ था। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। उन्होंने कई पंजाबी एल्बम में काम किया है। शहनाज बेहद खूबसूरत हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

सिद्धार्थ से प्यार करती हूं: गिल

उनके और सिद्धार्थ के अफेयर की बातें इसलिए सुर्खियां बनी क्योंकि 'बिग बॉस 13' के घर से बाहर आने के बाद शहनाज गिल का पहला इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं और इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है यह अब सिर्फ सिद्धार्थ पर निर्भर करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+