Bigg Boss विनर सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर हुए 10 लाख फॉलोअर्स, ट्रेंड हुआ CongratulationsSid
बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर हुए 10 लाख फॉलोअर्स, ट्रेंड हुआ #CongratulationsSid, एक्टर ने कही ये बात
Sidharth Shukla News: बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट और टीवी इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आज ट्विटर पर हैशटैग #CongratulationsSid ट्रेंड कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स Congratulations Sid ट्रेंड करा रहे हैं...क्योंकि सिद्धार्थ ने ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं। इसी की वजह से फैन्स सिद्धार्थ शुक्ला को ट्विटर पर बधाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने भी ट्वीट कर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्विटर से जुड़ने का फैसला अपना सबसे बेहतरीन डिशिजन बताया है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने रविवार (31 जनवरी) को ट्वीट कर कहा है, ''Woohoo, ट्विटर पर हमारे एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। मुझे सपोर्ट करने और मुझे फॉलो करने के लिए आप सबका धन्यवाद। ट्विटर से जुड़ना मेरे सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक था...क्योंकि मैं आप सभी से जुड़ा हुआ हूं। ये देखकर मुझे अच्छा लगता है कि शुरुआत में जो लोग मुझे फॉलो करते थे, आज भी ऐसे कई लोग मुझसे हुए हैं। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।''
हैशटैग Congratulations Sid के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स उन्हे बधाई दे रहे हैं। लोगों ने इस हैशटैग के साथ हजारों ट्वीट्स किए हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला को उनके सेलिब्रेटी दोस्तों ने भी बधाई दी है।
बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बिग-बॉल-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पिछले एक सालों में दो गानों में एक साथ काम कर चुके हैं। उनका पहला गाना 'भुला दूंगा' ने हाल ही में यू-ट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है। इसके बाद इन दोनों का एक और गाना आया 'शोना शोना' भी हिट रहा। इस गाने को 98 मिलियन बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications