Karnataka: एक दर्जन मंत्रियों को मिल सकती है सिद्धारमैया की सरकार में जगह, आसान नहीं कांग्रेस की राह

कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार में एक दर्जन से अधिक मंत्रियों को मिल सकती है जगह। लेकिन पार्टी के लिए मंत्रियों की चयन की राह आसान नहीं होगी। दलित नेता ने पहले ही पार्टी को चेतावनी दे दी है।

siddaramaih

कर्नाटक में सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार में माना जा रहा है कि 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। लेकिन जिस तरह से जी परमेश्वर ने शपथ ग्रहण से पहले ही चेतावनी दी है कि अगर दलितों को नजरअंदाज किया जाता है को इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे, उसने कांग्रेस के लिए 15 मंत्रियों को चुनने की राह को मुश्किल कर दिया है।

वरिष्ठता, जाति और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस मंत्रियों की पहली लिस्ट का चयन करने की कोशिश करेगी। उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे डीके शिवकुमार ने कहा है कि सिद्धारमैया और मैं शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं, यहां आला कमान के साथ मंत्रियों के नाम पर चर्चा होगी।

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री की कुर्सी देने पर पार्टी तैयार हो गई है, उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार अपने करीबियों को मंत्रियों मंडल में शामिल कर सकते हैं।

कांग्रेस के 22 एससी, 15 एसटी उम्मीदवार इस बार कर्नाटक के चुनाव में जीते हैं। जिसमे परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, एचसी महादेवप्पा, सतीश जरकिहोली, प्रियांक खड़गे, शिवराज तंगडागी, रूपकला एम व अन्य शामिल हैं।

इससे पहले परमेश्वर ने कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, जब कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी तो परमेश्वर यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन जिस तरह से डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया, उसके बाद परमेश्वर ने कहा कि पार्टी को दलित समुदाय की उम्मीदों का हर हाल में खयाल रखना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलिंग रेड्डी, केजे जॉर्ज, कृष्ण बायरे गौड़ा, दिनेश गुंडू राव और जमीर अहमद खान का नाम मंत्रियों की लिस्ट में आगे चल रहा है। इसके अलावा एनए हैरिस का नाम भी चर्चा में है, उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी में 34 लिंगायत विधायक हैं, ऐसे में एमबी पालिट, शरन प्रकाश पाटिला, लक्ष्मण पाटिल, लक्ष्मण सवाड़ी इश्वर खांडरे, एसएस मलिल्कार्जुन, लक्ष्मी हेबल्लकर का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।
वोक्कलिगा समुदाय की बात करें तो एन चेलुवरायस्वामी, एचसी बालकृष्म, केएम शिवलिंगे गौड़ा का नाम भी मंत्रिमंडल की रेस में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+