सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, बताया-'मूर्ख'

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को 'मूर्ख' बताया है। सिद्धारमैया ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वह (मोदी) मूर्ख हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाना उनकी बड़ी गलती है। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। सिद्धारमैया से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर देशभक्ति वाले कमेंट को लेकर निशाना साधा था।

Siddaramaiah says Modi is a fool, Taking political advantage of surgical strikes is a big mistake

प्रधानमंत्री द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सारा श्रेय का विरोध करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि, हमारे सशस्त्र बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। क्या उन्होंने (मोदी) सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए बंदूक उठाई थी? वह (मोदी) इसके लिए श्रेय का दावा क्यों कर रहे हैं? इससे पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि वे चल रहे लोकसभा चुनावों में अपने राजनीतिक लाभ के लिए बालाकोट हवाई हमले का उपयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वह इसका मतलब नहीं जानते हैं, वह इस बारे में बोल सकते हैं, लेकिन अपने ऑफिस का दुरुपयोग करना गलत है। इस देश में कई प्रधानमंत्री आए। कई बार भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। किसी ने भी उन मुद्दों का फायदा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं उठाया। एक सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने कहा था कि, मोदी को बालाकोट और बागलकोट के बीच का अंतर नहीं पता है। वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह खुद को इस तरह प्रोजेक्ट कर रहे हैं कि, वह पाकिस्तान की सीमा पर चले गए और उन्होंने बालाकोट में आतंकी शिविरों पर बम गिराए।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 'अगर उन्हें (कुमारस्वामी) पुलवामा हमले के बारे में दो साल पहले पता था तो उन्हें पुलिस या राष्ट्रपति को बताना चाहिए था, जिससे 40 जवानों की जान बचाई जा सकती थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+