Siddaramaiah Oath: सिद्धारमैया, डीके के शपथ ग्रहण में कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक से जुटे ये विपक्षी नेता

कर्नाटक की नवानिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक के विपक्षी नेता शिरकत करने पहुंचे थे। जानिए कौन-कौन से हैं वो विपक्षी नेता?

Siddaramaiah Oath Ceremony

Karnataka CM swearing in ceremony: कर्नाटक की राजनी‍ति में पिछले चार दशक का अनुभव रखने वाले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है और दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बने। उनके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जो कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचन कहलाते हैं।

वहीं कनार्टक में भाजपा को हराने वाली कांग्रेस का इस जीत के बाद कर्नाटक ही नहीं देश भर की राजनीति में कांग्रेस पार्टी का बोलबाला हो गया है। केंद्र सरकार की कई विपक्षी पार्टियां पहले से ही लामबंद जो लामबंद हो गई थी वो कांगेस की इस जीत के बाद मोदी सरकार को 2024 के चुनाव में परास्‍त करने के लिए एक जुट हो गई हैं। जिसका नजारा बेगंलुरू के कान्‍तीराव स्‍टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया था आइए जानते हैं कौन कौन विपक्षी नेता कांग्रेस के बुलावे पर इस शपथ ग्रहण समारोह में कश्‍मीर से कन्‍याकुमार तक के विपक्षी नेता पहुंचे।

बिहार से पहुंचे नीतीश और तेजस्‍वी

इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्‍यमंत्री शरद पवार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव पहुंचे। शरद पवार वो नेता है जिनकी पार्टी की अभी कुछ समय पहले बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन के साथ सरकार थी। हालांकि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका गठबंधन धराशायी हो गया और लालू प्रसाद की पार्टी से हाथ मिलाकार नीतीश ने सरकार बना ली और लालू के बेटे तेजस्‍वी यादव को डिप्‍टी सीएम की कुर्सी पर बैठाकर और खुद सीएम बने रहे।

कश्‍मीर से पहुंची महबूबा और फारुख अब्दुल्‍ला

इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती बेंगलुरु में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। एक समय में महबूबा ने कश्‍मीर में भाजपा के समर्थन मे सरकार बनाई थी हालांकि कुछ सालों में उन्‍होंने भी भाजपा से किनारा कर लिया था।

वहीं कश्‍मी की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया और कश्‍मीर के तीन बार रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्दुल्‍ला भी इस शपथ ग्रहण समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे थे।

तमिलनाडु सीए स्‍टालिन भी पहुंचे

बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और अन्य डीएमके नेता पहुंचे थे जिनका डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार ने स्‍वागत किया। अभिनेता और Makkal Needhi Maiam पार्टी के प्रमुख कमल हासन भी इस शपथ ग्रहण में शिरकत करने पहुंचे थे।

महाराष्‍ट्र से उद्धव की शिवसेना से जानें कौन पहुंचा

वहीं महाराष्‍ट्र की बात करें तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना से उद्धव ठाकरे और आदित्‍य ठाकरे के आने की उम्‍मीद थी लेकिन वो नहीं आएं लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव की शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी शिरकत करने पहुंची थीं। इनके अलावा विपक्ष के नेताओं में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण में नहीं पहुंची यूपी की ये प्रमुख विपक्षी पार्टी के मुखिया

वहीं 2218 के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे, लेकिन वो इस बार कांग्रेस पार्टी जब 135 सीटों पर जीतकर सरकार बनाई है तब वो इस शपथ ग्रहण से नदारत नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+