पति के अरोपों के बीच श्‍वेता तिवारी ने कैप टाउन से शेयर की शार्ट ड्रेस में हॉट फोटो

कैपटाउन, 14 मई: कसौटी जिंदगी फेम श्वेता तिवारी इन दिनों अपने पति के गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। श्‍वेता के दूसरे पति अभिनव ने अपने बेटे को लेकर एक्‍ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं श्‍वेता तिवारी पति की इस हर‍कतों को नजरंदाज करते हुए हजारों किलोमीटर दूर कैपटाउन में टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। साउथ अफ्रीका के कैपटाउन से बड़ी ही हॉट फोटो शेयर की है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

हॉटनेस देखकर फैंस की बढ़ी धड़कन

हॉटनेस देखकर फैंस की बढ़ी धड़कन

श्‍वेता तिवारी इन दिनों अपनी फिट बॉडी को लेकर चर्चा में हैं 40 की उम्र में उनके फिगर को देखकर हर कोई वॉव बोल रहा है। खतरों के खिलाड़ी 11की शूटिंग केपटाउन से श्‍वेता लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। श्‍वेता ने शुक्रवार को जो फोटो शेयर की है उसमें एक्‍ट्रेस की हॉटनेस देखकर फैंस की धड़कन बढ़ रही है।

शार्ट व्हाइट ड्रेस में बिखेरें जलवें

शार्ट व्हाइट ड्रेस में बिखेरें जलवें

कैपटाउन से श्वेता तिवारी ने जो हॉट फोटो शेयर की है उसमें एक्‍ट्रेस वाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। इस शार्ट ऑफ शोल्डर ड्रेस में वो खिड़की के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ श्‍वेता ने वाइट रंग की मैचिंग हील्‍स कैरी की हुई है। श्‍वेता इन फोटोज में प्‍यारी सी मुस्‍कान बिखेरती नजर आ रही हैं। सभी फोटो में श्वेता अपनी हॉट अदाएं देती नजर आ रही है। श्‍वेता तिवारी का बोल्‍ड अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और खूबसूरती और एक्‍ट्रेस के परफेक्‍ट फिगर की तारीफ कर रहे हैं।

शूटिंग के जाते ही पति ने लगाया ये आरोप

शूटिंग के जाते ही पति ने लगाया ये आरोप

वहीं टीवी इंडस्‍ट्री की सुपर स्‍टार और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो की विनर रह चुकीं एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके पति अभिनव कोहली जिसे वो कुछ साल पहले छोड़ चुकी है उसने उन पर बेटे को अकेला छोड़कर खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग में जाने का आरोप लगाया है।

श्‍वेता ने वीडियो किया जिसमें दिखा था अभिनव की प्रताड़ना

श्‍वेता ने वीडियो किया जिसमें दिखा था अभिनव की प्रताड़ना

श्‍वेता के कैपटाउन जाते ही अभिनव कोहली ने उन पर कई आरोप लगाए थे जिसका श्‍वेता ने जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें श्‍वेता से हाथापाई करते हुए जबरन अभिनव उनका बेटा छीनते हुए नजर आ रहा था। जिसका जवाब देते हुए अभिनव कोहली ने एक वीडियो शेयर किया और गंभीर आरोप लगाते हुए बेटे की कस्‍टडी की डिमांड की है।

 अभिनव ने ये वीडियो जारी कर दिया था जवाब

अभिनव ने ये वीडियो जारी कर दिया था जवाब

श्‍वेता के एक्‍स हसबैंड अभिनव ने कई वीडियो शेयर किए। जिसमें श्‍वेता पर कई आरोप लगाए। अभिनव ने इस अपने हाल में सामने आए वीडियो में कहा लॉ के अनुसार अगर नेचुरल लीगल पेरेंट बच्चे के पास नहीं है तो बच्चा दूसरे नेचुरल पेरेंट के पास रहना चाहिए। अब जैसे की श्वेता केपटाउन में हैं तो बच्चा मेरे पास रहना चाहिए। अभिनव ने आगे कहा कि श्‍वेता गलत तरीके से बच्‍चे की कस्‍टडी रखना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि मुझे उस वक्‍त का इंतजार है जब कानून का साथ मुझे मिलेगा।

https://hindi.oneindia.com/photos/shweta-tiwari-pictures-viral-oi60419.html#photos-1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+