दो शादी टूटने के बाद जब श्‍वेता तिवारी से पूछा गया क्‍या फिर करेंगी प्‍यार, जानिए क्‍या दिया जवाब

मुंबई। टीवी इंडस्‍ट्री की जानीमानी एक्‍ट्रेस और बिग बॉस विनर श्‍वेता तिवारी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी मुश्‍किल वक्‍त से गुजर रही हैं। हालांकि वो इन सारी परेशानियों का सामना डटकर कर रही हैं। एक इंटरव्यू में जब श्‍वेता से पूछा गया है कि क्‍या वो दोबारा प्‍यार में हैं तो उन्‍होंने कहा, के दौरान श्वेता का कहना है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह से बिखर गई थीं। क्या वह फिर में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इस सवाल के जवाब में श्वेता ने मीडिया को बताया, 'मैं पहले ही अपने बच्चों के साथ प्यार में हूं और अब मेरे पास किसी और के लिए वक्त नहीं है। अपने बच्चों के साथ प्यार में मैं इस कदर मशगूल हूं कि मुझे नहीं लगता कि मुझे इसके अलावा किसी और की जरूरत है।'

हाल ही में दूसरे पति अभिनव से अलग हुई हैं श्‍वेता

हाल ही में दूसरे पति अभिनव से अलग हुई हैं श्‍वेता

श्वेता हाल ही में अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से अलग हुईं और इस रिश्ते का अनुभव भी उनके लिए ठीक नहीं रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने उन लोगों के बारे में कहा जिन्हें दूसरे की निजी जिंदगी पर फब्तियां कसना अच्छा लगता है। श्वेता ने कहा, "ये ऐसे लोग हैं जिनकी जिंदगी में करने को कुछ भी नहीं है और जो लोग वाकई में काम कर रहे हैं उन्हें ट्रोल करने का उनके पास फुर्सत के ढेरों पल हैं।"श्वेता खुद को बहादुर नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा, "हमारे आसपास ऐसी कई सारी महिलाएं हैं जो इस तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं। मैं बहादुर नहीं हूं। मैं बहुत कमजोर हूं। मैं अपनी परेशानियों से उबरने का प्रयास कर रही हूं। मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन फिर सोचती हूं कि यह 'स्वाभाविक' है।" श्वेता को फिलहाल 'मेरे डैड की दुल्हन' नामक शो में देखा जा सकता है।

पहले पति से हुई था विवाद, दूसरे पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मुकदमा

पहले पति से हुई था विवाद, दूसरे पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मुकदमा

श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 मे लव मैरिज की थी। लेकिन इस शादी में वो घरेलु हिंसा का शिकार हो गयी थी। राजा शराब के नशे में उन पर अक्सर हाथ उठाते थे। वे कई बार श्वेता के शोज के सेट पर पहुंच जाते थे और उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। 9 साल लंबी शादी के बाद श्वेता ने राजा से साल 2007 में तलाक लिया था। पहली शादी से उनकी एक बेटी पलक है।

अभिनव पर लगाया था बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप

अभिनव पर लगाया था बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप

श्वेता ने 13 जुलाई 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से करीब 3 साल डेटिंग के साथ दूसरी शादी रचाई।2016 में उनका एक बेटा पैदा हुआ था रेयांश । साल 2019 अगस्त में श्वेता ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। खबरें आई थीं कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक को मारा और गलत तरीके से भी छुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+