सौतेली बेटी के आरोपों पर श्वेता तिवारी के पति अभिनव ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

सौतेली बेटी के आरोपों पर श्वेता तिवारी के पति अभिनव ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

नई दिल्ली। श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के मामले में जमानत मिल गई है। बीते रविवार को श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक ने भी अपने पिता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं। बेटी की तरफ से अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर अब अभिनव कोहली ने चुप्पी तोड़ी है।

'सबकुछ नॉर्मल होने में वक्त लगेगा'

'सबकुछ नॉर्मल होने में वक्त लगेगा'

एक फिल्म की स्कीनिंग में पहुंचे अभिनव कोहली ने इस मामले पर कहा, 'यह सब मेरे लिए बहुत है, लेकिन अभी ये सब खत्म नहीं हुआ है। अभी तो ये जारी है। मैं नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा हूं, थोड़ा टाइम लगेगा सबकुछ नॉर्मल होने में। ये हमारे परिवार का निजी मामला है। जेल से आने के बाद मैंने श्वेता से भी मुलाकात की है।' इस दौरान अभिनव कोहली के साथ उनकी मां पूनम कोहली भी मौजूद थीं। हालांकि अभिनव ने बेटी पलक के आरोपों पर कुछ नहीं कहा।

'दो साल से थी रिश्तों में खटास'

'दो साल से थी रिश्तों में खटास'

इससे पहले अभिनव की मां पूनम कोहली ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा, 'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, हालांकि मेरा बेटा लगातार चीजों को सही करने में लगा हुआ था। वह श्वेता के साथ रहना चाहता था क्योंकि उसका बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है और उसका सपना है कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। हालांकि उन दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। अभिनव तबसे पलक का ख्याल रखता था, जब वो एक बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था। यहां तक कि जब श्वेता बिग बॉस के घर में थी, तो उस वक्त भी अभिनव ने ही पलक का ख्याल रखा था।'

'मेरे बेटे से तलाक लेना चाहती है श्वेत'

'मेरे बेटे से तलाक लेना चाहती है श्वेत'

अभिनव की मां ने आगे बताया, 'पलक के स्कूल में एडमिशन से लेकर, स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग में जाने से लेकर और स्कूल के लिए तैयार करने से लेकर अभिनव ने सबकुछ किया। वो लोग आसानी से सब कुछ भूल गए और इस तरह के झूठे और गंदे आरोप सिर्फ इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि वे मेरे बेटे से छुटकारा पाना चाहते हैं। वो मेरे बेटे को तलाक देना चाहती है। मैं इस बारे में और ज्यादा बातें नहीं करना चाहती। हम चाहते हैं कि मेरे बेटे और श्वेता तिवारी के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। हम ये सब अपने बच्चे रेयांश के लिए करना चाहते हैं क्योंकि वह बहुत छोटा है और मैं नहीं चाहती कि इस सबका असर उसके दिलो-दिमाग पर पड़े। अभिनव अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कर रहा है। वह बहुत छोटा है। सच्चाई एक दिन सामने आएगी कि मेरे बेटे अभिनव ने अपने दोनों बच्चों के लिए कितना बलिदान दिया है।'

मामले पर राजा चौधरी ने क्या कहा

मामले पर राजा चौधरी ने क्या कहा

वहीं, इस मामले को लेकर श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी का बयान भी सामने आया है। श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने इस मामले पर कहा, 'मुझे मीडिया के माध्यम से इस मामले के बारे में पता चला। मैं अपनी बेटी के संपर्क में हूं और आज सुबह ही मैंने उससे बात की है। उसने मुझे बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो पूरी तरह ठीक है। एक पिता के तौर पर यह सब मेरे काफी परेशान करने वाला है।' आपको बता दें कि राजा चौधरी श्वेता तिवारी के पहले पति हैं और पलक, राजा चौधरी की ही बेटी हैं। श्वेता तिवारी की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया और करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने 2013 में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+