श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली के बीच बढ़ा विवाद, कोर्ट पहुंचे पति, बढ़ सकती हैं एक्ट्रेस की मुश्किलें
नई दिल्ली, 06 जुलाई। कसौटी जिंदगी की फेम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट में याचिका दायर करके श्वेता तिवारी की अग्रिम जमानत को रद्द करने की अपील की है। अभिनव कोहली ने इससे पहले कहा था कि श्वेता तिवारी शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका कोर्ट को बिना बताए गई थीं। हमने कोर्ट का रुख किया और इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां श्वेता तिवारी को अपना जवाब दाखिल करना है। वहीं श्वेता और अभिनव के वकीलों की ओर से इस बाबत कुछ भी नहीं कहा गया है।
Recommended Video

कोर्ट पहुंचे अभिनव
बता दें कि श्वेता तिवारी के पति ने बेटे की कस्टडी हासिल करने के लिए भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। अभिनव कोहली ने कहा कि हमारी ओर से जो कानूनी नोटिस भेजा गया है उसका श्वेता और श्वेता के वकील की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है और दोनों ही कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए। अभिनव ने कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके कोर्ट की प्रक्रिया की जानकारी दी।

बेटे को अकेला छोड़ चली गई केप टाउन
गौर करने वाली बात है कि अभिनव ने आरोप लगाया कि श्वेता मुंबई के होटल में बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने केपटाउन चली गईं। यही नहीं अभिनव ने कहा कि श्वेता ने मुझसे मेरा बेटा छीन लिया। अभिनव के आरोपों का जवाब देते हुए श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि अभिनव ने सोसाइटी में उनके औ बेटे के साथ मारपीट की थी। श्वेता ने दावा किया कि रेयांश अपने पिता से काफी डर गया था।

वीडियो शेयर कर बताया बेटा मेरे साथ खुश था
वहीं श्वेता के आरोपों पर अभिनव ने एक लंबा वीडियो शेयर करके बताया कि मेरा बेटा मेरे साथ खुश रहता है। उन्होंने कई वीडियो शेयर किए जिसमे देखा जा सकता है कि रेयांश उनके साथ खेल रहा है। हाल ही में अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके श्वेता पर आरोप लगाया था कि वह वह मेरे बेटे को फादर्स डे पर मुझसे अलग रख रही है । अभिनव ने आरोप लगाया कि श्वेता लोगों से झूठ बोल रही है। अभिनव ने कहा कि मैंने बहुत कोशिश की कि जब श्वेता डेढ़ महीने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई थी तो मेरा बेटा मेरे पास रहे। वह इतने समय तक बिना माता-पिता के रहा। तमाम कोशिश के बाद भी मैं हार गया और फादर्स डे के मौके पर मैं अपने बेटे से दूर हूं।












Click it and Unblock the Notifications