श्‍वेता तिवारी के बचाव में आए पूर्व पति राजा तो जानें हसबेंड अभिनव कोहली ने क्‍या कहा

श्वेता तिवारी के बचाव में आए एक्‍स हसबैंड राजा, पति अभिनव कोहली बोले- पहले उन्‍होंने और अब मैं

मुंबई, 20 मई: "कसौटी जिंदगी की" टीवी सीरियल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही श्‍वेता तिवारी की निजी जिंदगी खूब सुर्खियों में है। बिग बॉस रियालिटी शो के बाद अब श्‍वेता तिवारी जल्‍द ही दूसरे रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में टाक्‍स लेती नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग के स‍िलसिले में इन दिनों श्‍वेता साउथ अफ्रीका के केपटाउन में गई हुई हैं लेकिन उनके जाते ही उनके पति अभिनव कोहली ने आरोप लगाया है कि वो श्‍वेता अपने छोटे से बेटे को अकेला छोड़कर चली गईं। इसके बाद श्‍वेता और अभिनव सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे थे कि अब इस झगड़े के बीच श्‍वेता के पूर्व और पहले पति राजा चौधरी की भी एंट्री हो चुकी है। वो श्‍वेता का पक्ष लेते नजर आए। जिस पर पति अभिनव कोहली ने रिएक्‍शन दिया है।

श्‍वेता के बचाव में पूर्व पति राजा चौधरी ने बोली है ये बात

श्‍वेता के बचाव में पूर्व पति राजा चौधरी ने बोली है ये बात

पहले बता दें श्‍वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने कहा श्वेता की जिंदगी में दोनों शादियों का पैटर्न एक जैसा रहा और यही वजह है कि लोग आज श्वेता तिवारी के ऊपर सवाल उठा रहे हैं।इस बात में कोई शक नहीं कि श्वेता तिवारी एक बेहतरीन मां और बहुत अच्छी पत्नी हैं। महज ये संयोग है कि ये उसका दुर्भाग्य भी है कि इतिहास उसके साथ खुद को दोहरा रहा है और उसकी दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो एक गलत या बुरी इंसान है।' इसके साथ राजा चौधरी ने कहा श्‍वेता को अभिनव उनके बच्‍चे से मिलने देना चाहिए क्‍योंकि वो रेयांस के पिता हैं।

अभिनव बोले- पहले उन्होंने झेला, अब मैं झेल रहा

अभिनव बोले- पहले उन्होंने झेला, अब मैं झेल रहा

राजा चौधरी के इस बयान पर आज तक को दिए इंटरव्‍यू में अभिनव कोहली ने बताया कि 2020 में मेरी मुलाकात राजा से हुई थी उसके पास मेरा नंबर नहीं था तो उसने सोशल मीडिया के माध्‍यम से मुझसे संपर्क किया और फिर हमारी बात हुई उसने मेरी स्थिति को समझा भी था। अगर अब वो ऐसा बयान दे रहा है तो क्‍या कारण है मैं नहीं जानता लेकिन मेरे हिसाब से राजा एक अच्‍छा इंसान है। उसके साथ जो सालों पहले हुआ वो अब मेरे साथ हो रहा है।

"राजा को श्‍वेता ने उन्‍हीं के घर से निकाल बाहर किया था''

अभिनव कोहली ने कहा कि राजा चौधरी के खिलाफ मैं कुछ भी नहीं बोल्रूंगा क्‍योंकि आज मैं जिस मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहा हूं राजा चौधरी इसी तरह कई साल पहले ऐसी ही प्रताड़ना झेल चुके हैं। अभिनव कोहली ने कहा श्‍वेता कसौटी जिंदगी की जब कर रही थीं तो उस वक्‍त वो सेट पर 12 घंटे काम करती थीं तब घर पर राजा ही बेटी पलक को देखते थे और बाप के साथ मां का प्‍यार भी देते थे लेकिन राजा को इस बलिदान का अंजाम क्‍या मिला ? श्‍वेता ने उन पर गंभीर आरोप लगा कर उन्‍हीं के घर से उन्‍हें बाहर कर दिया जबकि वो आधा घर राजा चौधरी के नाम भी था।

श्‍वेता को शूटिंग छोड़कर वापस आना पड़ सकता है

श्‍वेता को शूटिंग छोड़कर वापस आना पड़ सकता है

अभिनव ने बताया कि मैंने कोर्ट में अप्‍लीकेशन दे दी है। रेयांश मेरा बच्‍चा है मैं एक बाप हूं और उसे बहुत प्‍यार करता हूं। श्‍वेता का कोर्ट का जवाब आएगा तभी आगे की सुनवाई होगी। अभिनव ने कहा मुझे सारी उम्‍मीद हाई कोर्ट से है। ध्‍यान रहे अगर कोर्ट कार्रवाई करता है तो श्‍वेता को केपटाउन की शूटिंग छोड़कर वापस आना पड़ेगा।

https://www.filmibeat.com/photos/donal-bisht-71336.html?src=hi-oiDonal Bisht की इन तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+