श्वेता तिवारी की बेटी पलक बोल्डनेस में नहीं किसी से भी कम, ग्लैमरस फोटोशूट हुआ वायरल
मुंबई, 16 जुलाई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि अपने डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर वो काफी लोकप्रिय हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इनको काफी पसंद भी किया जाता है। पलक ने इंस्टा पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरें
पलक तिवारी ने हाल ही में ये फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जो तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं, उसमें वे काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और पलक की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो भी किया शेयर
पलक तिवारी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करा रही हैं। पलक इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं। पलक तिवारी के इस बोल्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस वीडियो पर लाखों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। पलक तिवारी, श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में दिखेंगी पलक
टीवी का लोकप्रिय चेहरा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है। पलक तिवारी के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म का प्रोडक्शन विवेक ओबेराय का ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट, मंदिरा एंटरटेनमेंट और प्रेरणा वी अरोरा मिलकर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications