अचानक गायब हुआ श्वेता तिवारी की बेटी पलक का इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या है वजह?

पलक तिवारी का इंस्टाग्राम अकाउंट वैरिफाइड था और वो अक्सर अपनी तस्वीरें अपने हैंडल पर पोस्ट करती थीं।

मुंबई। 'बिग बॉस सीजन 4' की विजेता और 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' को लेकर सर्खियों में हैं। पलक तिवारी इस फिल्म के जरिए विवेक ओबेरॉय के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म जून 2021 में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही पलक तिवारी ने अपने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल पलक तिवारी का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। इस अकाउंट पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोवर्स थे, लेकिन अब ये अकाउंट विजिबल नहीं है।

कौन है 'पलकटीटी', जिसे फॉलो कर रही हैं श्वेता तिवारी

कौन है 'पलकटीटी', जिसे फॉलो कर रही हैं श्वेता तिवारी

माना जा रहा है कि पलक तिवारी का इंस्टाग्राम या तो डिलीट हुआ है या फिर अस्थाई तौर पर डिएक्टिवेट। गौरलतब है कि पलक तिवारी का इंस्टाग्राम अकाउंट वैरिफाइड था और वो अक्सर अपनी तस्वीरें अपने हैंडल पर पोस्ट करती थीं। यहां चौंकाने वाली एक बात और है कि उनकी मां श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम पर 'पलकटीटी' नाम से बने एक अकाउंट को फॉलो कर रही हैं, जिसे लेकर सस्पेंस बन गया है। श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम पर केवल 98 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें 'पलकटीटी' अकाउंट भी शामिल है और इस अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है।

इसी अकाउंट पर शेयर किया था अपना फर्स्ट लुक

इसी अकाउंट पर शेयर किया था अपना फर्स्ट लुक

आपको बता दें कि जिस फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' के जरिए पलक तिवारी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, उसका निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है। वहीं, विवेक ओबेरॉय ने ना केवल फिल्म में काम किया है, बल्कि वो इसके सह-निर्माता भी हैं। पलक तिवारी ने पिछले दिनों इस फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को डिलीट हो चुके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। फिल्म 25 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

श्वेता और अभिनव के बीच विवाद पर लिखी थी पोस्ट

श्वेता और अभिनव के बीच विवाद पर लिखी थी पोस्ट

इससे पहले पलक तिवारी उस वक्त खबरों में आईं थी, जब अगस्त 2019 में उन्होंने अपनी मां और अभिनव कोहली के बीच हुए विवाद को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में पलक तिवारी ने अभिनव कोहली के ऊपर उन्हें और उनकी मां श्वेता को लेकर गलत और परेशान करने वाली बातें कहने का आरोप लगाया। पलक तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अभिनव कोहली उनकी मां से ऐसी बातें कहते हैं, जो किसी भी महिला की गरिमा पर सवाल उठाएंगे। साथ ही पलक तिवारी ने कहा कि वो इस लड़ाई में अपनी मां के साथ खड़ी हैं।

क्या था पूरा मामला

क्या था पूरा मामला

दरअसल, श्वेता तिवारी ने अगस्त 2019 में अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी ने अपने आरोपों में कहा था कि अभिनव कोहली उनके साथ मारपीट करते हैं। हालांकि अभिनव कोहली ने इन आरोपों से इनकार किया। इसके बाद पिछले साल जून में अभिनव कोहली ने एक वॉट्सऐप चैट जारी की और कहा कि श्वेता तिवारी ने उनके ऊपर घरेलु हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं कराया। गौरतलब है कि अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+