श्वेता बच्चन ने शेयर किया पिता अमिताभ के साथ का थ्रोबैक वीडियो, नव्या ने किया मजेदार कमेंट

नई दिल्ली, जून 27: अमिताभ बच्चन के बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपने पुराने दिनों का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो मे उनके पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले यही वीडियो अभिषेक बच्चन ने भी साझा किया था। यह वीडियो 1981 का है। वीडियो में उन्हें मंच पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा का परिचय करते हुए देखा जा सकता है।

फरवरी के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है

फरवरी के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है

वीडियो पोस्ट करते हुए श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा: "हेलो, क्या आप मुझे ढूंढ रहे हैं? अपनी मां की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नव्या नवेली नंदा ने पोस्ट पर "वेलकम बैक," कमेंट किया और एक ताली वाली इमोजी शेयर की। दरअसल श्वेता बच्चन पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया ब्रेक पर थी। उन्होंने काफी समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट साझा नहीं की थी। फरवरी के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है।

देखें वीडियो

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने न्यूयॉर्क के फोर्डहम विश्वविद्यालय से स्नातक किय़ा है। वह आरा हेल्थ की को-ऑनर हैं, यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करता है। वहीं श्वेता बच्चन ने एक लेखक के तौर पर डेब्यू किया है। उन्होंने हाल ही में पैराडाइज टावर्स नाम की एक किताब लिखी है। बता दें कि, करण जौहर और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा बचपन के दोस्त हैं। हाल ही करण जौहर ने श्वेता को लेकर एक मजेदार किस्सा एक टॉक शो में शेयर किया था।

करण जौहर की वजह से भूखी रही थीं श्वेता बच्चन

करण जौहर की वजह से भूखी रही थीं श्वेता बच्चन

करण जौहर ने बताया था कि श्वेता को ओसीडी है। करण ने बताया कि एक दिन उन्होंने श्वेता बच्चन नंदा की प्लेट से कुछ उठाकर खा लिया था। इसके बाद श्वेता ने धीरे से वो प्लेट नीचे रख दी और करण से कहा कि उनका पेट अब भर गया है। इस घटना के बहुत दिनों के बाद करण जौहर को खुद श्वेता बच्चन ने इस बात की जानकारी दी थी और बताया था कि उस रात उन्हें भूखे ही घर जाना पड़ा था। श्वेता के अनुसार, उनकी प्लेट से कोई और हाथ लगा दे तो वो ऐसा खाना नहीं खा पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+