VIDEO: अमिताभ बच्चन की नातिन ने मां संग किया फोटोशूट, दिलकश तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या नावेली नंदा इन दिनों चर्चा में हैं। श्वेता बच्चन और नव्या नावेली, दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं और इनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

Shweta Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या नावेली नंदा इन दिनों चर्चा में हैं। श्वेता बच्चन और नव्या नावेली, दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं और इनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। मां-बेटी की ये जोड़ी अब एक ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आई, जिसके शूट के वक्त श्वेता और नव्या ने खूब मस्ती की। दोनों की मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ दोनों के फोटोशूट ने भी इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

श्वेता बच्चन ने लॉन्च किया क्लोदिंग ब्रांड

श्वेता बच्चन ने लॉन्च किया क्लोदिंग ब्रांड

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपना पहला कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया है। फैशन डिजाइनर मोनिसा जयसिंग के साथ मिलकर अपना पहला क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया। इस ब्रांड के लिए हाल ही में श्वेता ने अपनी बेटी नव्या संग फोटोशूट कराया। 'MxS World' नाम के इस ब्रांड के शूट के वक्त नव्या ने मां श्वेता संग जमकक मस्ती की है।

नव्या के अंदाज का हर कोई कायल

नव्या के अंदाज का हर कोई कायल

इस शूट के लिए श्वेता और नव्या ने तीन अलग-अलग लुक ट्राई किए। एक लुक में नव्या ने सिल्वर रंग की टीशर्ट के साथ हॉट पैंट्स पहनी हुई है, वहीं श्वेता ने नीले रंग की टीशर्ट के साथ नीली जींस पेयर की है। इसके अलावा एक फोटो में नव्या नावेली नंदा ने नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। इसके साथ उन्होंने जूते पहने हैं। फैंस को नव्या नावेली का ये लुक खूब पसंद आ रहा है और सभी ने उनकी जमकर तारीफ की है।

श्वेता और नव्या ने की खूब मस्ती

श्वेता और नव्या ने की खूब मस्ती

श्वेता बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मस्ती भरा एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नव्या जीभ बाहर निकाल रही हैं, वहीं उनकी मां उन्हें अजीब नजरों से देख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता बच्चन ने लिखा, 'ऐसा कहते हैं कि बच्चों और जानवरों के साथ कभी काम नहीं करना चाहिए।'

❤😍 #ShwetaBachchan #ShwetaBachchanNanda #NavyaNaveliNanda #NavyaNanda

A post shared by Navya Naveli Nanda FC (@navyanandax) on

ये भी पढ़ें: VIDEO: यूरोप में दोस्तों संग इस तरह छु्ट्टियां मना रहीं सुहाना खान, नहीं देखा होगा ये मस्त अंदाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+