Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: यूरोप में दोस्तों संग इस तरह छु्ट्टियां मना रहीं सुहाना खान, नहीं देखा होगा ये मस्त अंदाज

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान पिछले दिनों अपने मैगजीन कवर के कारण खूब चर्चा में रही थीं। अब एक बार फिर चारों तरफ सिर्फ सुहाना के ही चर्चे हैं, लेकिन इस बार किसी शूट के लिए नहीं, बल्कि उनकी मस्ती के लिए।

Suhana Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान पिछले दिनों अपने मैगजीन कवर के कारण खूब चर्चा में रही थीं। अब एक बार फिर चारों तरफ सिर्फ सुहाना के ही चर्चे हैं, लेकिन इस बार किसी शूट के लिए नहीं, बल्कि उनकी मस्ती के लिए। सुहाना का यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खूबसूरत शहर वेनिस की सैर कर रही हैं।

वेनिस में कर रहीं मस्ती

वेनिस में कर रहीं मस्ती

सुहाना खान इन दिनों वेनिस शहर की सैर कर रही हैं और उनकी सैर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना अपनी एक दोस्त के साथ वेनिस में कनाल पर बोट में नजर आ रही हैं। इसके बाद कभी वो रेस्टोरेंट में होती हैं तो कभी म्यूजियम में। इस पूरे वीडियो में सुहाना अलग-अलग जगहों पर मस्ती करती दिख रही हैं।

A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on

आते ही वायरल हो जाती हैं सुहाना की तस्वीरें

ये वीडियो सुहाना के सभी फैन अकाउंट ने शेयर किया है। सुहाना खान की कोई भी फोटो या वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। पिछले दिनों उन्होंने इंटरनेशनल मैगजीन वोग के इंडिया एडिशन के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में सुहाना काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं और उनका ये अंदाज अभी तक किसी ने नहीं देखा था।

पढ़ाई के बाद ही फिल्मों में आएंगी सुहाना

पढ़ाई के बाद ही फिल्मों में आएंगी सुहाना

सुहाना फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे। सुहाना के भी कुछ ऐसे ही खयाल हैं। वो अपनी स्कूलिंग के बाद किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से एक्टिंग में कोर्स करना चाहती हैं और फिर ही बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+