Photos: रॉकेट की ज्वाला में दिखी भारत की शक्ति, कैप्सूल का सफर और स्पेस से शुभांशु का पैगाम- हर पल की झलक यहां

Shubhanshu Shukla: 41 साल बाद फिर से एक भारतीय पायलट ने अंतरिक्ष की ओर ऐतिहासिक उड़ान भरी है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 Mission के तहत अंतरिक्ष की ओर रवाना हुए हैं।

SpaceX के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार शुभांशु फिलहाल पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रहे हैं, जहां वे लगभग 27,000 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा की हर झलक आपके सामने है...

Axiom4 Mission

फोटो-1 उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार

Axiom4Mission

शुभांशु शुक्ला स्पेस कैप्सूल में अपनी सीट पर बैठे, उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार। उनकी आंखों में गर्व और कंधों पर तिरंगा, भारत का संदेश अंतरिक्ष तक ले जा रहा है।

फोटो-2 (रॉकेट लॉन्चिंग)

Axiom-4 Mission

अब रॉकेट की आग की लपटें आसमान को चीरती हुई नजर आ रही हैं। शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ने स्पेस की ओर ऐतिहासिक उड़ान की शुरुआत कर दी है। लॉन्च के साथ ही मिशन ने अंतरिक्ष की ओर तेज रफ्तार से कदम बढ़ा दिए।

फोटो- 3 (रॉकेट इंजन क्लोजअप)

Axiom4 Mission 03

स्पेसक्राफ्ट का इंजन आग उगलता हुआ, शुभांशु को अंतरिक्ष की कक्षा में ले जा रहा है। गगनचुंबी रफ्तार के साथ मिशन अपने सबसे अहम पड़ाव की और बढ़ रहा है।

फोटो 4 (अंतरिक्ष में धरती का दृश्य)

axiom 4

अंतरिक्ष से नीली धरती की झलक, जैसे करोड़ों सपनों को अपनी बाहों में समेटे दिख रही है। शुभांशु शुक्ला इस ऐतिहासिक सफर में 27,000 किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की कक्षा में देश की उम्मीदों को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

फोटो 5 (कैप्सूल के अंदर, हाथ जोड़ते हुए)

Axiom4 Mission 05

अंतरिक्ष से शुभांशु का संदेश- नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों! जय हिंद! जय भारत! अपने हाथ जोड़कर शुभांशु सबको इस मिशन का हिस्सा बनने का निमंत्रण दे रहे हैं। वाह! क्या दृश्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+