UPSC Exam Result 2021: जानिए कौन हैं श्रुति शर्मा, जिन्होंने ऑल इंडिया में हासिल की पहली रैंक
नई दिल्ली, 30 मई: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा दिखाते हुए पहले तीन रैंक पर कब्जा जमाया है। पहली रैंक पर जहां श्रुति शर्मा का नाम आया है, तो अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने भी उन लोगों को शुभकामनाएं दी, जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। ऐसे में जानिए कौन हैं श्रुति शर्मा, जिन्होंने यूपीएसई सिविल एग्जाम को टॉप किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल रिजल्ट में पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

श्रुति शर्मा ने हासिल की पहली रैंक
सिविल सेवा परीक्षा-2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। टॉपर श्रुति शर्मा यूपी के बिजनौर की रहने वाली हैं। इतिहास की स्टूडेंट श्रुति ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। पिछले दो साल से वह जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी से तैयारी कर रही थीं। श्रुति शर्मा सेंट स्टीफेंस और जेएनयू की पूर्व छात्रा भी हैं।

टॉप 10 में 3 लड़कियों ने मारी बाजी
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया है, जिसमें से टॉप 10 में 3 लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर जहां श्रुति शर्मा ने कब्जा जमाया है। वहीं दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंघला को तीसरी रैंक मिली है। जबकि चौथा नंबर ऐश्वर्य वर्मा ने हासिल किया है।

देश की सबसे कठिन परीक्षा
वहीं पांचवां स्थान उत्कर्ष द्विवेदी को मिला है, जबकि छठे नंबर पर यक्ष चौधरी रहे हैं। आठवीं रैंक इशिता राठी, नौवीं रैंक प्रीतम कुमार और दसवीं रैंक हरकीरत सिंह रंधावा ने हासिल की हैं। बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे बड़ी और सबसे कठिन परीक्षाओं में है। सिविल सेवा का जज्बा रखने वाले लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा की तैयारी करते हुए इसका हिस्सा बनते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications