'घर श्मशान घाट बन गया है', राखी सावंत ने बयां किया ऐसा दर्द, पीड़ा सुन भारती सिंह के निकले आंसू, Video
अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर Rakhi Sawant इस बार दर्द से पूरी तरह टूटी हुई नजर आईं। हाल ही में वह Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों और अकेलेपन को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान राखी इतनी भावुक हो गईं कि फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनका दर्द देखकर भारती सिंह की आंखें भी नम हो गईं और माहौल बेहद भावुक हो उठा।
"घर श्मशान घाट जैसा लगता है"
पॉडकास्ट में राखी सावंत ने अपनी तन्हाई का दर्द बयां करते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी में कोई ऐसा नहीं बचा जो उनका हाल पूछे। उन्होंने भावुक होकर कहा, "कल रात भी बहुत रोई हूं। कोई पूछने वाला नहीं कि खाना खाया या नहीं। मां थीं तो वो पूछ लिया करती थीं।" राखी ने आगे बताया कि जब वह घर लौटती हैं तो घर उन्हें "श्मशान घाट" जैसा महसूस होता है, जहां कोई अपना मौजूद नहीं है।

दोबारा शादी से डरने लगी हैं राखी
राखी ने अपनी टूटी शादियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उनमें दोबारा शादी करने की हिम्मत नहीं बची है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पत्नी नहीं, बल्कि अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। राखी के मुताबिक, "अब भरोसा ही उठ गया है। डर लगता है कि लोग मुझे सिर्फ सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।" उनकी बातों में जिंदगी के प्रति गहरी निराशा साफ झलक रही थी।
भारती और हर्ष भी हुए भावुक
राखी की दर्दभरी बातें सुनकर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी भावुक हो गए। वीडियो में भारती को अपने आंसू पोंछते देखा गया। सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग राखी के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि राखी दिल की बेहद सच्ची इंसान हैं, जबकि कुछ ने उन्हें "बॉर्न सुपरस्टार" बताया।
दो शादियां टूटीं, अब अकेले गुजार रहीं जिंदगी
गौरतलब है कि राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। साल 2019 में उन्होंने Ritesh Singh से शादी की थी, जो 2022 में खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन Adil Khan Durrani से निकाह किया, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। लगातार रिश्तों में मिले धोखे और टूटन के बाद अब राखी अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications