Ananya Birla: स्टेडियम में एंट्री मारते ही छा गईं RCB की नई मालकिन, लग्जरी घड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Ananya Birla Rolex Daytona Watch: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिक आर्यमन विक्रम बिरला की बहन अनन्या बिड़ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अनन्या इन दिनों सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने ग्लैमरस और रॉयल अंदाज से तहलका मचा रही हैं। कभी अपनी स्टाइलिश तस्वीरों तो कभी स्टेडियम में टीम को चीयर करने के अंदाज को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार फैंस की नजरें उनके कपड़ों पर नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर बंधी एक बेहद कीमती और चमचमाती लग्जरी घड़ी पर टिक गई हैं।

स्टेडियम से सामने आईं उनकी तस्वीरों में रोलेक्स की एक खास घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ रहे हैं। आइए जानतें हैं इस बेहद कीमती घड़ी की खासियत से लेकर आरसीबी टीम में आए इस बड़े बदलाव की पूरी कहानी।

Ananya Birla

18 कैरेट येलो गोल्ड: रोलेक्स डेटोना की खासियत ने खींचा ध्यान

अनन्या बिड़ला ने जो घड़ी पहनी है, वह कोई आम घड़ी नहीं बल्कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक रोलेक्स (Rolex) की 'कॉस्मोग्राफ डेटोना' (Cosmograph Daytona) सीरीज है। यह शानदार घड़ी 18 कैरेट येलो गोल्ड से तैयार की गई है, जिसमें गोल्डन डायल के साथ मैचिंग गोल्ड ब्रेसलेट दिया गया है।

आरसीबी की जर्सी के साथ यह गोल्ड वॉच उनके पूरे लुक को एक अलग ही लेवल का प्रीमियम और रॉयल टच दे रही थी। रोलेक्स डेटोना सीरीज पूरी दुनिया में अपने स्पोर्टी और क्लासिक डिजाइन के लिए मशहूर है, जिसे इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज, बड़े बिजनेसमैन और ग्लोबल स्पोर्ट्स स्टार्स का स्टेटस सिंबल माना जाता है।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

जब बात रोलेक्स के इस खास एडिशन की हो, तो उसकी कीमत का हैरान करना लाजिमी है। इंटरनेशनल मार्केट और मौजूदा रीसेल वैल्यू के ट्रेंड्स को देखें तो इस गोल्ड रोलेक्स डेटोना की कीमत करीब 35 लाख से 45 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। हालांकि, अलग-अलग मॉडल, डायल डिजाइन और गोल्ड फिनिशिंग के आधार पर इसकी कीमत में और भी बदलाव देखने को मिलता है। इस सीरीज के कुछ स्पेशल एडिशंस में तो डायमंड और बेहद कीमती स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है।

IPL 2026 के बीच शोक में डूबा खेल जगत! 5 बार ओलंपिक खेलने वाले राजा रणधीर सिंह का निधन, छाया मातम
IPL 2026 के बीच शोक में डूबा खेल जगत! 5 बार ओलंपिक खेलने वाले राजा रणधीर सिंह का निधन, छाया मातम

सोशल मीडिया पर फैन्स हुए दीवाने

स्टेडियम के कैमरों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक, हर तरफ अनन्या के इस क्लॉसी फैशन स्टेटमेंट की ही चर्चा हो रही है। फैन्स इस बात से बेहद प्रभावित हैं कि अनन्या ने बिना किसी तड़क-भड़क या ओवरड्रेसिंग के, बेहद सिंपल रहकर भी अपने लुक को इतना रीच और एलिगेंट बनाया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे उनका ड्रेसिंग सेंस बेहद पसंद है, सिंपल और क्लासी।' वहीं, लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन लवर्स के बीच इस घड़ी के मॉडल और उसकी रीसेल वैल्यू को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

SRH vs RR Weather: एलिमिनेटर के लिए क्या है IPL का वेदर रूल? मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फायदा!
SRH vs RR Weather: एलिमिनेटर के लिए क्या है IPL का वेदर रूल? मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फायदा!

RCB फ्रेंचाइज़ी को मिला नया और एक्टिव चेहरा

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में हुए मालिकाना हक के बड़े बदलाव के बाद अनन्या बिड़ला अब टीम का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय चेहरा बनकर सामने आई हैं। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने मिलकर डियाजियो/यूनाइटेड स्पिरिट्स से आरसीबी (IPL और WPL दोनों टीमों) की 100% हिस्सेदारी को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,600 करोड़) में खरीदा है। यह आईपीएल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

इस नई पार्टनरशिप के तहत भले ही आर्यमान विक्रम बिड़ला को चेयरमैन की कमान सौंपी गई हो, लेकिन मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक अनन्या बिड़ला ही टीम को फ्रंट से लीड करती दिख रही हैं। वह लगातार स्टेडियम पहुंचकर टीम की हौसलाअफजाई कर रही हैं और उन्होंने फैन्स को यह भरोसा भी दिलाया है कि टीम का नाम और पहचान "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु" हमेशा बरकरार रहेगी।

IPL: कभी RCB ने टीम से निकाला, अब धोनी-रोहित के खास क्लब में रजत पाटीदार की एंट्री!
IPL: कभी RCB ने टीम से निकाला, अब धोनी-रोहित के खास क्लब में रजत पाटीदार की एंट्री!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+