अंतिम उग्रवादी के समर्पण करने तक रहेंगे प्रयासरत : श्री श्री रविशंकर
गुवाहाटी। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने गुरुवार को प्रत्येक उग्रवादी से मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने यह आग्रह आज गुवाहाटी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में किया। इस दौरान उनके साथ यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ आसाम (उल्फा) के सचिव भी मौजूद रहे।

अंतिम हथियार के समर्पण तक प्रयासरत
रविशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि अनेक उग्रवादी संगठनों के युवा हैं जो मुख्यधारा में आने को तैयार हैं बशर्ते सरकार उनके लिए एक उचित योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि वे उन 68 उग्रवादियों के साथ सरकार के व्यवहार को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं, जिन्होंने हमारे कहने पर मणिपुर में आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग अंतिम हथियार के समर्पण तक प्रयासरत रहेगी।
पूर्व शीर्ष उल्फा नेता अनूप चेतिया भी रहे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री श्री रविशंकर के साथ हर वर्ग के नेता मौजूद थे। इसमें वह लोग भी शामिल थे जिन्होंने पहले तो हथियार का रास्ता चुना लेकिन बाद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य समन्वयक उल्फा के पूर्व प्रमुख उग्रवादी अनूप चेतिया रहे। इसके अतिरिक्त आर्म्ड त्रिपुरा नेशनल वॉलंटियर के बिजॉय कुमार और दिलीप नुनिसा भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications