14 नवंबर से शुरू हो रही है रामायण एक्सप्रेस, जानिए इसके बारे में सबकुछ

श्रद्धालुओं को भगवान राम के सभी महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के दर्शन कराने वाली रेलवे की श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन 14 नवंबर से दिल्ली से रवाना होगी। भारतीय रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि ट्रेन 14 नवंबर को रवाना होगी।

Indian Railways

नई दिल्ली। श्रद्धालुओं को भगवान राम के सभी महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के दर्शन कराने वाली रेलवे की श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन 14 नवंबर से दिल्ली से रवाना होगी। भारतीय रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि ट्रेन कल रवाना होगी और भगवान राम के सभी महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों को कवर करेगी। इस ट्रेन के टूर पैकेज के तहत सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि श्रीलंका में भी भगवान राम के तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं को घुमाया जाएगा। श्रीलंका का टूर पैकेज लेने वाले यात्रियों को चेन्नई से कोलंबो की फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी।

अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी रामायण एक्सप्रेस

अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी रामायण एक्सप्रेस

श्री रामायण एक्सप्रेस' ट्रेन अपना पहला सफर कल से दिल्ली के सफदरजंद स्टेशन से रामेश्वरम के लिए शुरू करेगी। रेलवे के मुताबिक ऐसी ट्रेनों के टिकट 50 से 60 फीसदी तक ही भरते हैं, लेकिन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' के सभी टिकट खुलने के 15 दिन में ही बुक हो गए। ये ट्रेन श्रीलंका में भी यात्रियों को राम के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी।'

जानिए क्या-क्या है पैकेज में शामिल

जानिए क्या-क्या है पैकेज में शामिल

श्री रामायण एक्सप्रेस' 16 दिनों में भगवान राम से जुड़े सभी तीर्थस्थलों के दर्शन यात्रियों को कराएगी। इस ट्रेन के टूर पैकेज में टिकट से लेकर खाना, रहना, धर्मशाला और दर्शन शामिल होंगे। यात्रियों के साथ टूर पर आईआरसीटीसी का एक मैनेजर भी यात्रा करेगा, जो हर वक्त उनके साथ रहेगा। 'श्री रामायण एक्सप्रेस' ट्रेन में 800 यात्री एक समय पर यात्रा कर पाएंगे। पैकेज 15,120 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगा। वहीं श्रीलंका के लिए यात्रियों को अलग से पैसे देने होंगे।

यहां-यहां दर्शन कराएगी रामायण एक्सप्रेस

यहां-यहां दर्शन कराएगी रामायण एक्सप्रेस

श्रीलंका में भगवान राम के तीर्थस्थल घूमने के इच्छुक यात्री चेन्नई से कोलंबो की फ्लाइट ले सकते हैं। फिलहाल आईआरसीटीसी के श्रीलंका में 5 रात/6 दिन का टूर पैकेज 36,970 रुपये प्रति व्यक्ति है। ट्रेन सफदरजंग से शुरू होगी और इसका पहला स्टॉप अयोध्या होगा। ट्रेन सफदरजंग से शुरू होगी और इसका पहला स्टॉप अयोध्या होगा। इसके बाद हनुमान गढ़ी रामकोट, कनकर भवन मंदिर, नंदीग्राम, सितामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रीरंगपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेशवरम के दर्शन कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+