मोम में ढलेंगी सुरीली आवाज की मलिका श्रेया घोषाल, मैडम तुसाद में लगेगा पुतला
श्रेया का मोम का पुतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा के साथ होगा।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की चुनिंदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक श्रेया घोषाल पहली ऐसी भारतीय गायिका बना गई हैं जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में रखा जा जाएगा। श्रेया का यह पुतला मैडम तुसाद संग्राहलय के दिल्ली शाखा में रखा जाएगा जो जून में खुलने वाला है। श्रेया इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। श्रेया ने कहा, 'मैं यहां मैडम तुसाद में इतिहास का हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं। यहां सितारों, कलाकारों, इतिहासकारों और प्रसिद्ध हस्तियों के बीच होना सम्मान की बात है।'

बॉलीवुड में कई सारे हिट गाने गा चुकीं श्रेया ने कहा, 'हमेशा के लिए अमर हो जाना शानदार लग रहा है। अपनी शानदार अवधारणा के साथ, मैडम तुसाद हमेशा दुनिया भर में खुशी लाने के लिए प्रसिद्ध है।' गौरतलब है कि श्रेया का मोम का पुतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा के साथ होगा। मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा, ''हम दिल्ली म्यूजियम में श्रेया के पुतले का अनावरण करके खुश हैं। वह आज की पीढ़ी की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं। हम अपने दर्शकों को उनके साथ गाते हुये देखने के लिए उत्साहित हैं।'' जरूर देखें VIDEO: इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है हॉट सपना चौधरी का यह नया गाना

उन्होंने कहा, ''वह उन लोगों में से एक है जिन्हें म्यूजियम में शामिल करने के लिए सबसे ज्यादा आग्रह किया गया और हम मोम के इस पुतले के साथ उनके प्रशंसकों का सम्मान करने में सक्षम होने पर खुश हैं।'' उनके पुतले की स्थापना उनके 15 सालो के शानदार कैरियर का जश्न मनाने के लिए किया जायेगा । उन्होंने अपनी शुरुवात 2002 में फिल्म "देवदास" के "सिलसिला ये चाहत का" और "बैरी पिया" जैसे गानो के साथ की थी।

आपको बता दें कि यह म्यूजियम प्रतिष्ठित रीगल बिल्डिंग में खोला जाएगा। यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरख खान के मोम के पुतले भी होंगे। वहीं दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय की शाखा खुलने के साथ दुनिया भर में इसकी शाखाओं की संख्या 23 हो जाएगी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications