ये क्या कर दिया मोदी जी, अब कहां जाए मजदूर
नई दिल्ली। श्रमेव जयते क्या वाकई श्रमिकों की जय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमेव जयते कार्यक्रम की शुरुआत करके देशभर के श्रमिकों के पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन करने का ऐलान किया है। लेकिन हाल में श्रम कानूनों में संशोधनों पर नजर डाले तो यह कतई श्रमिकों की जय करते नहीं दिख रहे हैं। श्रम कानूनों में जिन संशोधनों को सरकार ने हड़बड़ी में लागू किया वह सब नब्बे के दशक से ही कंपनियों और कारखानों में होता रहा है, जिसे अबतक अवैध माना जाता रहा था। नए संशोधनों के बाद ये सभी कानूनी घोषित कर दिए गये हैं।

क्या होगा नुकसान
- श्रम विभाग द्वारा बनाए गये नये प्रावधानों के अनुसार अब
- कारखानों में अधिक से अधिक प्रशिक्षु अथवा ट्रेनी श्रमिक रखे जा सकेंगे, जिन्हें न्यूनतम वेतन से 30 प्रतिशत कम वेतन मिलेगा
- फ़ैक्ट्रीज़ संशोधन बिल में फ़ैक्ट्रियों में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने का पूरा अधिकार राज्यों को दिया गया है।
- इससे पहले यह अधिकार केंद्र के पास था।
- काम के घंटे को नौ से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है, पहले काम की अवधि आठ घंटे थी।
- ओवरटाइम को बढ़ा कर प्रति तिमाही 100 घंटे कर दिया गया है, कुछ मामलों में इसे 125 घंटे तक बढ़ा दिया गया है जोकि पहले अधिकतम 50 घंटे था।
- औद्योगिक विवाद मामले में केस दर्ज करने का अधिकार लेबर इंस्पेक्टर की बजाए राज्य सरकार को दे दिया गया है।
अप्रेंटिसेज़ संशोधन बिल 2014 के मुताबिक, कंपनियां पहले की अपेक्षा अधिक से अधिक प्रशिक्षु कर्मचारी रख सकेंगी। इससे पहले कंपनियां कुछ निश्चित प्रतिशत में ही प्रशिक्षु कर्मचारी रख सकती थीं। इस नियम के बाद कम पैसे में मजदूरी करने वाले मिलते जाएंगे और पुराने लोगों की छुट्टी होने की संभावना बढ़ जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरी तरह आउटसोर्स करने की अनुमति दे दी गई है।
इन संशोधनों को इतनी हड़बड़ी में पारित किया गया कि इन पर बहुत चर्चा नहीं हो पाई। इन संशोधनों का लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चर्चा के दौरान विरोध भी किया था। उन्होंने कहा था कि इन संशोधनों के बारे में कोई नहीं जानता। कई ट्रेडयूनियन संगठनों ने भी इसका विरोध किया था बावजूद इसके इन कानूनों को पास कर दिया गया है। खड़गे ने कहा कि इन संशोधनों से सारे फायदे कंपनियों और कारखानों को होंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications